फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government sends panel of 10 IPS officers to UPSC for DGP post

सिद्धू को मनाने की कवायद: पंजाब सरकार को नए डीजीपी की तलाश, यूपीएससी को भेजा 10 नामों का पैनल

Sat, 02 Oct 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Oct 2021 01:56 AM IST
सार

डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश हैं। इसके मुताबिक डीजीपी केवल वही लग सकता है, जिसका नाम यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) पास करेगी। कम से कम उसके पास दो साल का सेवाकाल बचा हो। यदि कोई डीजीपी छुट्टी पर जाता है तो उसकी जगह कार्यवाहक डीजीपी तैनात किया जा सकता है।

विज्ञापन
Punjab government sends panel of 10 IPS officers to UPSC for DGP post
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कवायद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुरू कर दी है। डीजीपी की नियुक्ति पर विवाद होने के बाद सरकार ने नए पुलिस मुखिया के लिए यूपीएससी को 10 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल  भेजा है। पैनल में सिद्धू के निशाने पर रहे कार्यवाहक डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता के अलावा डीजीपी दिनकर गुप्ता का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


इन दो नामों के अतिरिक्त वरिष्ठ आईपीएस सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, वीके भावरा, एमके तिवारी, प्रबोद कुमार, रोहित चौधरी, संजीव कालड़ा, पराग जैन और बीके उप्पल के नाम शामिल हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू कार्यवाहक डीजीपी और एजी की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज चल रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से सिद्धू को मनाने की कवायद की जा रही है। गुरुवार को पंजाब भवन में सिद्धू की मुख्यमंत्री चन्नी के साथ दो घंटे तक बैठक भी हुई, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री की ओर से सिद्धू की नाराजगी को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही सरकार की ओर से शुक्रवार को नए डीजीपी की स्थायी नियुक्ति को लेकर यूपीएससी को 10 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों के पैनल को भेजा गया है। 

केंद्र में जाना चाहते हैं दिनकर गुप्ता

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दिनकर गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाया जा सकता है। कैप्टन के हटते ही उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया था। उसके बाद वे एक महीने की छुट्टी पर चले गए हैं। बताया जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर गुप्ता का नाम शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

इनमें से एक बनेगा पंजाब का डीजीपी 

  • दिनकर गुप्ता
  • इकबाल प्रीत सिंह सहोता
  • सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय
  • वीके भावरा
  • एमके तिवारी
  • प्रबोद कुमार
  • रोहित चौधरी
  • संजीव कालड़ा
  • पराग जैन
  • बीके उप्पल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed