फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government reply in High Court No farmer union protest at any toll except Ladowal

हाईकोर्ट में पंजाब सरकार का जवाब: लाडोवाल को छोड़कर किसी भी टोल पर किसान यूनियन का धरना नहीं

Thu, 25 Jul 2024 09:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 09:29 AM IST
सार

लुधियाना के पुलिस आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार टोल प्लाजा लाडोवाल में भारतीय किसान मजदूर यूनियन और अन्य यूनियनों द्वारा टैक्सी यूनियनों, टेंपो यूनियन और ट्रक यूनियन के समर्थन से टोल टैक्स की बढ़ी हुई दर के खिलाफ 16 से 30 जून तक विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित किया गया था। वे दरों को कम करने, बाथरूम बनाने, ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सहित कुछ मांगे उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab government reply in High Court No farmer union protest at any toll except Ladowal
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि लुधियाना के लाडोवाल टोल को छोड़कर अन्य किसी भी टोल प्लाजा पर किसान यूनियनों का धरना या प्रदर्शन नहीं है। सभी टोल प्लाजा की सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए पुलिस की तैनाती के साथ-साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। लाडोवाल टोल को भी जल्द आरंभ करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार ने यह जवाब एनएचएआई की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। गत वर्ष दाखिल याचिका में अर्जी दाखिल करते हुए एनएचएआई ने हाईकोर्ट को बताया कि किसान बार-बार अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर कब्जा कर उन्हें बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों के विरोध के कारण वित्तीय नुकसान का दावा करते हुए एनएचएआई ने लाडोवाल टोल प्लाजा समेत अन्य पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और नुकसान की भरपाई का पंजाब सरकार को निर्देश देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई को 113 करोड़ रुपये का नुकसान

एनएचएआई ने बताया कि टोल बंद होने से उन्हें 113 करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। याची ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के चलते हाईवे के रखरखाव में व्यवधान आ रहा है। जो कंपनी टोल टैक्स एकत्रित करने का काम कर रही है उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने का निर्देश जारी करने की याचिका में अपील की गई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई ने टोल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पहले ही मुफ्त किए हुए हैं, बावजूद इसके किसान टोल टैक्स वसूली रोक रहे हैं।


लाडोवाल सहित अमृतसर का उसमा, जालंधर का चक्क बहनिया और अंबाला का घग्गर टोल किसानों ने बंद किया है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने अपने हलफनामे में कहा है कि टोल प्लाजा को लेकर जालंधर के एसएसपी व लुधियाना के पुलिस आयुक्त से रिपोर्ट प्राप्त की गई थी। यह बात सामने आई है कि तीन टोल प्लाजा में से दो को स्थानीय प्रशासन के साथ संबंधित जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस विभाग द्वारा किए गए विचार-विमर्श और प्रयासों के बाद चालू कर दिया गया है।


वे यह भी मांग कर रहे हैं कि सरकार के साथ टोल प्लाजा के अनुबंध की सीमा समाप्त हो गई है और जो भी अतिरिक्त पैसा वसूला गया है, उसे सरकार टोल प्लाजा कंपनी से वसूले। शुक्ला ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब राज्य के टोल प्लाजा पर पांच पंजाबी लड़के/लड़कियों की नियुक्ति की भी मांग की गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed