फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government released draft agricultural policy

Punjab: कृषि नीति का ड्राफ्ट जारी, एमएसपी की कानूनी गारंटी, छोटे किसान-मजदूरों को पेंशन की सिफारिश

Tue, 17 Sep 2024 04:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 17 Sep 2024 04:49 AM IST
सार

नीति के ड्राफ्ट में राज्य में होने वाले सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और पांच एकड़ के कम जमीन वाले किसानों-मजदूरों के लिए पेंशन की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
Punjab government released draft agricultural policy
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सरकार ने अपनी बहुप्रतीक्षित कृषि नीति का ड्राफ्ट सोमवार देर रात जारी कर दिया। कृषि विभाग ने इस ड्राफ्ट को प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों के साथ साझा किया गया है और उनके सुझाव भी मांगे हैं। किसानों के सुझावों को शामिल करने के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। नीति के ड्राफ्ट में राज्य में होने वाले सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और पांच एकड़ के कम जमीन वाले किसानों-मजदूरों के लिए पेंशन की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन


पेंशन के लिए 60 साल की आयु के बाद पेंशन प्लान तैयार करने की बात कही गई है। छोटे किसानों के लिए कर्ज माफी की योजना तैयार करने की बात भी ड्राफ्ट में शामिल की गई है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और बेहतर करने की बात भी की गई है। इसमें कहा गया है कि पंजाब सरकार को इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। इसी तरह जैविक खेती व विविधीकरण को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि किसानों ने इस महीने की शुरुआत में कृषि नीति लागू करने समेत कई मांगों को लेकर चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके साथ बैठक कर 30 सितंबर तक कृषि नीति का ड्राफ्ट जारी करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद ही किसानों ने मोर्चा हटाया था।
विज्ञापन


महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक देने का विकल्प
नीति के ड्राफ्ट में कहा गया है कि महिलाओं को जमीन का मालिकाना हक देने के विकल्प भी तलाशना चाहिए। गांव की सामान्य भूमि को लीज पर देते समय छोटी कृषि गतिविधियों में जुड़ीं महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं, पानी में बिजली की बचत करने वाले किसानों को विशेष छूट देने के लिए पानी बचाओ पैसा कमाओ स्कीम लाने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed