फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government issued high alert in the state

दिल्ली में तनाव के मद्देनजर पंजाब में हाई अलर्ट जारी, कैप्टन ने डीजीपी को दिया ये निर्देश

Tue, 26 Jan 2021 06:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Punjab government issued high alert in the state
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दिल्ली में मंगलवार को किसान परेड के दौरान कुछ तत्वों द्वारा की गई हिंसा को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने असहनीय बताया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे दिल्ली को तुरंत छोड़ दें और सीमा पर वापस आ जाए, जहां वे पिछले दो महीनों से  शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दिल्ली में हिंसा और तनाव को देखते हुए पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाए। स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा स्पष्ट रूप से कुछ लोगों द्वारा शुरू की गई थी। जिन्होंने दिल्ली पुलिस और किसान यूनियनों के बीच आपसी समझौते में ट्रैक्टर मार्च के लिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन असामाजिक तत्वों ने किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बाधित किया। कैप्टन ने ऐतिहासिक लाल किले और राष्ट्रीय राजधानी में कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुई घटनाओं की निंदा भी की।  कैप्टन ने कहा कि आंदोलनकारी किसानों को तुरंत राष्ट्रीय राजधानी को खाली करना चाहिए और सीमा पर वापस आ जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा असहनीय है। यह किसानों के आंदोलन पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।  किसान नेताओं ने खुद को दूर किया और ट्रैक्टर रैली को निलंबित कर दिया। कैप्टन ने किसानों को संयम बरतने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों द्वारा लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था को हर कीमत पर बनाए रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed