{"_id":"652e2d47dbe1ca164a0d5ef4","slug":"punjab-government-is-going-to-launch-big-campaign-against-drug-addiction-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सूबे को नशा मुक्त बनाने के लिए 35 हजार बच्चों के साथ अरदास करेंगे सीएम मान, कल से शुरू होगा महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सूबे को नशा मुक्त बनाने के लिए 35 हजार बच्चों के साथ अरदास करेंगे सीएम मान, कल से शुरू होगा महाअभियान
Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:20 PM IST
सार
युवाओं को शहीद भगत सिंह जैसे वीर योद्धाओं के बलिदान को याद करा कर नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी। क्रिकेट के जरिए अमृतसर की गलियों और स्टेडियम में युवाओं को जागरूक किया जाएगा। होप इनीशिएटिव लगभग 1 महीने चलेगा और दिवाली से पहले खत्म होगा।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : twitter
विस्तार
नशे के खिलाफ पंजाब सरकार एक बड़ी मुहिम छेड़ने जा रही है। 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे सीएम भगवंत मान अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब में 35 हजार बच्चों के साथ पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अरदास करेंगे। पंजाब सरकार होप इनीशिएटिव शुरू करेगी। नशा मुक्ति के लिए प्रे, प्लैज एंड प्ले की थीम के जरिए महा अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Punjab: पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार, फिरोजपुर पुलिस ने तड़के पांच बजे घर से उठाया
विज्ञापन
युवाओं को शहीद भगत सिंह जैसे वीर योद्धाओं के बलिदान को याद करा कर नशे के खिलाफ शपथ दिलाई जाएगी। क्रिकेट के जरिए अमृतसर की गलियों और स्टेडियम में युवाओं को जागरूक किया जाएगा। होप इनीशिएटिव लगभग 1 महीने चलेगा और दिवाली से पहले खत्म होगा। अमृतसर के एनजीओ और सोशल कम्युनिटी इसमें हिस्सा लेंगे। होप इनीशिएटिव पर अधिक जानकारी के लिए www. hopeamritsar.com और 771010 4368 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन