फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government Increased fare of Buses

मंहगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और झटका, सरकार ने बढ़ाया बसों का किराया

Sun, 18 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/ चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला/ चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab government Increased fare of Buses
PRTC - फोटो : File Photo
पंजाब में बस सफर महंगा हो गया है। करीब दो महीने पहले ही सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने लोगों की जेबों पर बड़ा बोझ डालते हुए बसों के किराये में प्रति किलोमीटर तीन पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। पहले यह किराया जहां 99 पैसे प्रति किलोमीटर था, वहीं अब एक रुपये दो पैसे हो गया है। इससे पीआरटीसी को रोजाना ढाई लाख रुपये की ज्यादा आय होगी।
विज्ञापन


 पीआरटीसी के एमडी मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि किराये में वृद्धि का फैसला शनिवार से ही लागू हो गया है। सरकार ने एसी बसों का किराया भी तीन प्रतिशत बढ़ाया है। नए फैसले के मुताबिक अब सेकेंड क्लास एसी बसों का किराया एक रुपये 22 पैसे प्रति किलोमीटर, लग्जरी बसों का किराया दो रुपये चार पैसे प्रति किलोमीटर, पहले दर्जे की एसी बसों का किराया एक रुपया 83 पैसे प्रति किलोमीटर तय किया गया है।
विज्ञापन

पीआरटीसी को रोजाना ढाई लाख का होगा फायदा

Punjab government Increased fare of Buses
Punjab Cabinate meeting - फोटो : अमर उजाला
पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाने की मांग थी 
 हालांकि पीआरटीसी मैनेजमेंट ने सरकार से किराए में पांच पैसे प्रति किलोमीटर वृद्धि की मांग की थी। लेकिन सरकार की ओर से की गई तीन पैसे की बढ़ोतरी की गई। सरकार के इस फैसले पीआरटीसी मैनेजमेंट खुश है। अधिकारियों के मुताबिक किराए में प्रति किमी तीन पैसे की वृद्धि से कारपोरेशन को पहले की तुलना में रोजाना ढाई लाख की ज्यादा आय होगी। 

पटियाला से पठानकोट : 280 से बढ़कर 300
लुधियाना : 100 से 110
जालंधर : 180 से 200
अमृतसर : 230 से 250 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed