{"_id":"636bcd0480347b1d5f398f55","slug":"punjab-government-gave-the-gift-of-matritva-vandana-yojana-to-pregnant-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गर्भवती महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना का तोहफा, 60,912 लाभार्थियों को बांटी 10.40 करोड़ की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गर्भवती महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना का तोहफा, 60,912 लाभार्थियों को बांटी 10.40 करोड़ की राशि
Wed, 09 Nov 2022 09:23 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 09 Nov 2022 09:23 PM IST
सार
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
विस्तार
राज्य सरकार ने गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति में और अधिक सुधार लाने के लिए 10.40 करोड़ रुपये की राशि बांटी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राज्य में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 60,912 महिला लाभार्थियों को 10.40 करोड़ बांटे जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना के लिए कुल 36.60 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित किया है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5,000 रुपये तीन किस्तों में (रुपये 1000+2000+2000) दिए जाते हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन