फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government gave permission to run case against Bharat Bhushan Ashu

Punjab: मान सरकार ने पूर्व मंत्री आशु के खिलाफ केस चलाने की दी अनुमति, इस घोटाले में आया नाम

Mon, 28 Nov 2022 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Nov 2022 12:19 AM IST
सार

आरोप है कि पालिसी में फेरबदल कर तेलुराम को ठेका दिया गया था। इस घोटाले से आए पैसों को बेनामी जायदाद में लगाया गया है। विजिलेंस ने इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद कर गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Punjab government gave permission to run case against Bharat Bhushan Ashu
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ केस चलाने की अनुमति दे दी है। विजिलेंस ने आशु को अनाज ढुलाई घोटाले में अगस्त को गिरफ्तार किया था। आशु अभी पटियाला जेल में बंद है। विजिलेंस अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र तक दायर कर चुकी है। वहीं, अब अदालत में केस चलेगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक राज्य में जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार आई तो इस मामले का पर्दाफाश हुआ था। विजिलेंस रेंज कार्यालय में लुधियाना की अनाज मंडियों में हुई अनाज ढुलाई के टेंडर में गबन की शिकायत नवांशहर के ठेकेदार गुरप्रीत सिंह की तरफ से की गई थी। जिसकी जांच के बाद विजिलेंस ने अनाज ढुलाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार तेलुराम, उसके दो सहयोगियों, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को 16 अगस्त को नामजद किया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि पालिसी में फेरबदल कर तेलुराम को ठेका दिया गया था। इस घोटाले से आए पैसों को बेनामी जायदाद में लगाया गया है। विजिलेंस ने इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को नामजद कर गिरफ्तार किया था। याद रहे कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में खरीदे गए क्रेट घोटाले की जांच भी जारी है। इस मामले में विजिलेंस को शिकायत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed