फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government focus on medical education in Punjab Budget 2022

Punjab Budget 2022: चिकित्सा शिक्षा पर सरकार का फोकस, 1033 करोड़ रुपये का आवंटन, नया मेडिकल कॉलेज भी खुलेगा

Mon, 27 Jun 2022 05:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Jun 2022 05:33 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इस वर्ष 117 मोहल्ला एवं ग्राम क्लीनिक चलाएगी जिसके लिए 77 करोड़ रुपये का प्रारंभिक आवंटन प्रस्तावित है। इनमें से 75 मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त तक चालू हो जाएंगे।

विज्ञापन
Punjab government focus on medical education in Punjab Budget 2022
पंजाब बजट 2022 - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

अब विदेश में नहीं पंजाब में चिकित्सकों की नई पौध तैयार होगी। पंजाब सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजाब सरकार ने पहले बजट में ही चिकित्सा शिक्षा पर काफी जोर दिया है। बजट में इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 1033 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। साथ ही 100 सीटों के साथ ही एक नया एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा सरकार ने कर दी है।

विज्ञापन


बजट के दौरान चिकित्सा शिक्षा पर 1033 करोड़ रुपये खर्च करने और 100 सीटों वाला नया एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बजट में 1033 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है, जो वित्त वर्ष 2021-22 से 56.6 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भी मेडिकल कॉलेजों की स्थिति में सुधार लाने और इन कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देने का फैसला किया है ताकि छात्रों को यूक्रेन जैसे देशों में न जाना पड़ा। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि संगरूर में 100 सीटों वाला नया एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसका नाम संत बाबा अतर सिंह राज्य आयुर्विज्ञान संस्थान होगा। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में इस चिकित्सा संस्थान के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रारंभिक आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार इस वर्ष 117 मोहल्ला एवं ग्राम क्लीनिक चलाएगी जिसके लिए 77 करोड़ रुपये का प्रारंभिक आवंटन प्रस्तावित है। इनमें से 75 मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त तक चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में विकसित करेंगे उद्यमशीलता
चिकित्सा शिक्षा के साथ ही युवाओं में उद्यमशीलता विकसित करने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत 11वीं कक्षा के छात्रों को 200 रुपये की बीज राशि दी जाएगी।

सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया कि 'पंजाबियों के लिए एक और खुशखबरी! अच्छी सेहत सेवाओं का वादा था, उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं...जिसकी तस्वीर साझा कर रहा हूं, दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर पंजाब में 15 अगस्त से शुरू होने जा रहे क्लीनिकों पर चर्चा की...सेहतमंद पंजाब बनाने में ये क्रांतिकारी कदम साबित होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed