{"_id":"62ba16d9aaac9e5d99001b20","slug":"punjab-government-did-not-make-any-announcement-in-the-budget-for-pu-students-disappointed-chandigarh-news-pkl4549288188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार ने पीयू के लिए बजट में नहीं की कोई घोषणा, छात्र निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार ने पीयू के लिए बजट में नहीं की कोई घोषणा, छात्र निराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से सोमवार को पहला बजट पेश किया गया। इसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को कर्ज से निकालने के लिए 200 करोड़ देने की घोषणा की गई, लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को लेकर बजट में कोई चर्चा नहीं की गई। इससे विद्यार्थियों में निराशा है। पिछले काफी समय से पीयू को सेंट्रलाइजेशन की चर्चा चल रही है। इसके खिलाफ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था।
पीयू के छात्रों ने कहा कि पंजाब सरकार को पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए बजट का अपना बनता हक देना चाहिए था। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के लिए बजट में इजाफा भी किया जाना था। पीयू के सेंट्रलाइजेशन की चर्चा चल रही है। ऐसे में सरकार को पंजाब यूनिवर्सिटी पर अपना हक जताते हुए यहां के छात्रों के लिए बजट में जिक्र किया जाना चाहिए था। फिलहाल पंजाब यूनिवर्सिटी के बजट में पंजाब सरकार की लगभग 40 करोड़ की हिस्सेदारी होती है।
कोट्स :
सरकार ने दिखा दिया उसे पीयू की चिंता नहीं
पंजाब सरकार ने पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर बजट में कोई जिक्र नहीं किया है। छात्रों के प्रदर्शन के बाद सरकार ने सेंट्रलाइजेशन को लेकर ट्वीट किए और पत्र लिखे, लेकिन इसे बजट में नहीं शामिल कर सरकार ने दिखा दिया कि पीयू को लेकर उसे कोई चिंता नहीं है। शिक्षा में भी कोई बदलाव लाने वाला बजट नहीं है। - अमन, पीएसयू ललकार
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा
पंजाब सरकार ने बजट में पीयू को जिक्र नहीं कर यूनिवर्सिटी के प्रति बनती अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। पीयू को बनता शेयर देने के साथ बजट में इजाफा होना चाहिए था और पंजाब को यूनिवर्सिटी पर अपना हक जताना चाहिए था। - संदीप, एसएफएस
पंजाब सरकार फर्जी इंकलाबी, उसे पीयू की चिंता नहीं
पंजाब सरकार फर्जी इंकलाबी है। पीयू को लेकर सरकार को कोई चिंता नहीं है। सेंट्रलाइजेशन के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज किया। छात्रों की मांग के बाद सरकार ने सेंट्रलाइजेशन को लेकर केंद्र को पत्र लिखा। अब बजट में पीयू का कोई जिक्र नहीं कर सरकार ने साबित कर दिया कि उन्हें पीयू की कोई चिंता नहीं है। - करन रंधावा, पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी, स्टूडेंट काउंसिल