{"_id":"5c472b1bbdec227360603b04","slug":"punjab-government-demand-to-centre-to-start-train-prakash-parv-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली से अमृतसर तक प्रकाश पर्व एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग, कैप्टन ने की रेलमंत्री से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली से अमृतसर तक प्रकाश पर्व एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग, कैप्टन ने की रेलमंत्री से बात
Wed, 23 Jan 2019 09:45 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल से बात करके नई दिल्ली से अमृतसर वाया सुलतानपुर लोधी तक प्रकाश पर्व एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। इससे श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अंतर्गत साल भर चलने वाले समारोह में आने वाली संगत को सुविधा होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक अक्तूबर से 30 नवंबर, 2019 के दौरान सुलतानपुर लोधी से नई दिल्ली के बीच हफ्ते में तीन दिन विशेष रेल सेवा शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने ऐतिहासिक समारोह के मद्देनजर पवित्र नगर की अहमियत को मुख्य रखते हुए सुलतानपुर लोधी के मौजूदा रेलवे स्टेशन को भी अपग्रेड करने की मांग की।
विज्ञापन