{"_id":"5c70de51bdec225213321057","slug":"punjab-government-decision-to-pay-unique-tribute-to-jalianwala-bagh-massacre-martyres","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैसलाः जलियांवाला बाग के शहीदों को देंगे अनोखी श्रद्धांजलि, 13000 गांवों की मिट्टी से बनेगा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसलाः जलियांवाला बाग के शहीदों को देंगे अनोखी श्रद्धांजलि, 13000 गांवों की मिट्टी से बनेगा स्मारक
Sat, 23 Feb 2019 11:18 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलियांवाला बाग नरसंहार के शताब्दी समारोह पर इसके शहीदों को अनोखी श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए, पंजाब सरकार ने राज्य के सभी 13,000 गांवों की मिट्टी से स्मारक बनाने का फैसला किया है। जलियांवाला बाग नरसंहार के शताब्दी समारोह के बारे में राज्य स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। ग्रामीण विकास और पंचायतों को इस कार्य के लिए राज्य भर के 13,000 गांवों की पंचायतों के साथ समन्वय करने के लिए नोडल विभाग बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने अमृतसर के उपायुक्त को शहर में एक ऐसे स्थान की पहचान करने को भी कहा है, जहां इन गांवों से लाई गई मिट्टी से स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन विभाग को कला एवं सांस्कृतिक धरोहर ट्रस्ट के साथ जुड़ने का निर्देश दिया है, जिसने जलियांवाला स्मारक की अवधारणा और योजना बनाने के लिए टाउन हॉल, अमृतसर में विभाजन संग्रहालय बनाया था। मुख्यमंत्री ने 13 अप्रैल, 2019 को अमृतसर में एक भव्य समारोह सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख सचिव सांस्कृतिक मामलों को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय करने को कहा है।
इस समारोह में लोगों की आसानी के पहुंच यकीनी बनाने और विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कैप्टन ने एसीएस (गृह) को निर्देश दिए हैं। कैप्टन ने कमिश्नर नगर निगम अमृतसर को शताब्दी समारोह के मद्देनजर शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए भी कहा। कमिश्नर ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सभी चल रहे विकास कार्य 31 मार्च, 2019 तक पूरे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक मामलों विभाग को निर्देश दिया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय स्वतंत्रता संघर्ष के शहीदों से जुड़े सुनाम ऊधम सिंह वाला, खटकड़ कलां, जगराओं, मालेरकोटला आदि जैसे ऐतिहासिक स्थानों पर स्मारक कार्यों के लिए आयोजन व्यवस्थित करें।

सीएम हर पखवाड़े करेंगे 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की समीक्षा
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को फैसला किया कि वह हर पखवाड़े श्री गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती के समारोह की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस मेगा इवेंट की व्यवस्था की समीक्षा के लिए कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस उद्देश्य के लिए हर महीने की 1 और 15 तारीख को बैठक बुलाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट सब कमेटी, जिसमें पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा शामिल हैं, को दैनिक आधार पर प्रगति की समीक्षा करने और तदनुसार उन्हें अपडेट करने का निर्देश दिया। इस बैठक में 12 नवंबर, 2019 को मुख्य समारोह सुल्तानपुर लोधी में आयोजित करने का फैसला लिया गया।
उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में पहले से ही मौजूद गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय परिसर फत्तू धींगा से विश्वविद्यालय के एक घटक के रूप में बेबे नानकी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स शुरू करने की भी मंजूरी दी। कैप्टन ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से कहा कि वह उन 41 गांवों के विकास की योजनाओं के लिए पहले चरण में प्रत्येक गांव को 20-25 लाख रुपये जारी करें, जिनमें श्री गुरु नानक देव जी अपने जीवन काल के दौरान गए थे।
मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक मामलों और पर्यटन विभाग को इस समारोह में सभी प्रमुख शिक्षाविदों, गणमान्य व्यक्तियों, राजनेताओं, धार्मिक हस्तियों और प्रतिष्ठित पंजाबियों को आमंत्रित करने को भी कहा।