{"_id":"5d26dc5c8ebc3e6cfe43ac77","slug":"punjab-government-decision-to-make-courts-in-high-security-jails-of-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की 7 हाई सिक्योरिटी जेलों में अब अंदर लगेंगी अदालतें, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की 7 हाई सिक्योरिटी जेलों में अब अंदर लगेंगी अदालतें, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
Thu, 11 Jul 2019 12:21 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 11 Jul 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की सात हाई सिक्योरिटी जेलों के अंदर कोर्ट रूम स्थापित किए जा रहे हैं। यहां जल्द ही अदालत लगाने की कार्रवाई शुरू होगी। यह कदम खतरनाक अपराधियों को जेल से बाहर ले जाने से रोकने के लिए उठाया गया है। इन कैदियों की पेशी जेल के अंदर स्थापित कोर्ट में ही होगी और वहीं पर हर हफ्ते कोर्ट लगा करेगी।
यह जानकारी जेल व सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को फिरोजपुर डीसी कांप्लेक्स में पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पटियाला, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर और नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में कोर्ट रूम स्थापित किए जा रहे हैं। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।
कैप्टन सरकार बनने के बाद जेलों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जेलों में 1500 मुलाजिमों की कमी थी जिसमें से 750 भर्ती कर लिए गए थे। बाकी के 750 में से 450 मुलाजिमों को भर्ती करने की मंजूरी सरकार की तरफ से मिल चुकी है। जल्द ही ये भर्तियां भी कर दी जाएंगी।

इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तीन टुकड़ियां जल्द ही जेलों की सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगीं। इसके बाद तीन अन्य टुकड़ियों की तैनाती होगी। जेलों में निगरानी कड़ी करने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत दिनरात निगरानी होगी।
इसी तरह जेलों में पोर्टेबल जैमर सिस्टम लगाए जाएंगे जिससे जेल के अंदर मोबाइल सिग्नल पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। जेलों में हर बैरक के बाहर सीओ लगाने के लिए बीएसएनएल के साथ करार किया जा रहा है। हर कैदी व हवालाती को दिन में 8 मिनट तक किन्हीं दो नंबरों पर बात करने की सुविधा मिलेगी।
नशे के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार ने नशे की कमर तोड़ने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। बड़ी तादाद में नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेलों में बंद किया गया है। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम अलग से चलाई जा रही है। उन्होंने नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की भी अपेक्षा जताई।