{"_id":"62a427169b359d3d8f51ca9e","slug":"punjab-government-decided-to-run-government-buses-from-june-15-to-delhi-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेंगी पंजाब रोडवेज की बसें, रूट पर कब्जा जमाए बैठी सुखबीर बादल की इंडो कैनेडियन बसों को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेंगी पंजाब रोडवेज की बसें, रूट पर कब्जा जमाए बैठी सुखबीर बादल की इंडो कैनेडियन बसों को झटका
Sat, 11 Jun 2022 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:54 AM IST
सार
पंजाब से नई दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाली पनबस की वॉल्वो बसें 2018 में बंद कर दी गई थीं क्योंकि दिल्ली में पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों का भारी भरकम चालान किया जा रहा था। इन बसों को इम्पाउंड भी किया जा रहा था।
विज्ञापन
पंजाब की सरकारी बसें।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब सरकार ने 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी बसें चलाने का फैसला किया है। भगवंत मान सरकार का फैसला पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल परिवार की इंडो कैनेडियन बसों के लिए बड़ा झटका है। 15 जून से जिस रूट पर सरकारी बसें दौड़ेंगी, उस पर अब तक बादल परिवार की बसें दौड़ती रही हैं। यही नहीं, पंजाब सरकार की बसों को दिल्ली बस स्टैंड से आगे नहीं दिया जाता था जबकि सुखबीर बादल की बसें बेरोकटोक एयरपोर्ट पहुंचती हैं। इसके बदले एनआरआई यात्रियों से तीन गुना किराया वसूला जाता है।
विज्ञापन
पंजाब से नई दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाली पनबस की वॉल्वो बसें 2018 में बंद कर दी गई थीं क्योंकि दिल्ली में पंजाब सरकार की वॉल्वो बसों का भारी भरकम चालान किया जा रहा था। इन बसों को इम्पाउंड भी किया जा रहा था। इस समस्या का हल निकालने के बजाय तत्कालीन सरकार ने चालान के डर से बसें ही बंद कर दीं। वहीं दिल्ली सरकार पंजाब की सरकारी बसों को अनुमति नहीं दे रही थी। इससे पंजाब सरकार को हर माह करीब 1 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। रोजाना 2500 से 3000 यात्री खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इंडो-कैनेडियन बसों में 1050 रुपये के बजाय 3550 रुपये किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
एनआरआई की सुविधा के लिए चलाई गई थी वॉल्वो बसें
दरअसल, पंजाब सरकार ने एनआरआई लोगों को सुविधा देने के लिए सीधे एयरपोर्ट तक वॉल्वो बसें चलाई थीं। पहले पंजाब रोडवेज की पनबस की 9 व पीआरटीसी की 6 वॉल्वो बसें चलती थीं। अब इंडो-कैनेडियन की करीब 27 बसें सीधे एयरपोर्ट जा रही हैं और करोड़ों के वारे न्यारे कर रही हैं।
विज्ञापन