{"_id":"593fe76d866419635d8b475d","slug":"punjab-government-decide-50-percent-reservation-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: सरकार का बड़ा फैसला, महिला आरक्षण बढ़ाकर 50 फीसदी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: सरकार का बड़ा फैसला, महिला आरक्षण बढ़ाकर 50 फीसदी किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए महिलाओं के लिए अच्छी खबर दी है। सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में महिलाओं के आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में होने वाले तमाम नगर निगम, निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर मुहर लगाई गई है। इसके साथ ही तमाम सरकारी विभागों में नौकरी से लेकर चुनाव तक में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक में ही महिला आरक्षण को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। पंजाब सरकार ने सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया था। लेकिन अब महिलाओं का ये आरक्षण 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
पंजाब कांग्रेस ने चुनाव अभियान के दौरान यह वाद किया था कि पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय निकाय संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी किया जाएगा।