फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government created Outstanding Sports Person Cadre

Punjab: मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेगी सरकारी नाैकरी, आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कैडर तैयार

Mon, 30 Sep 2024 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:12 PM IST
सार

नए कैडर नियमों के तहत टीम इवेंट के मुकाबले व्यक्तिगत इवेंट में पदक विजेता खिलाड़ियों को मेरिट में आगे रखा जाएगा। इसके अलावा जिस खिलाड़ी के पास राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक मेडल होंगे, उसको नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
Punjab government created Outstanding Sports Person Cadre
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए जल्द ही सरकारी नौकरियों की झड़ी लगने वाली है। पंजाब सरकार ने आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कैडर तैयार किया है, जिसके तहत योग्य खिलाड़ियों की सीधे डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्ति होगी। 

विज्ञापन


साथ ही समय पर पदोन्नति भी होगी। पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी के बाद खेल विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने 500 स्टाफ का ये नया कैडर तैयार किया है, जिसमें 40 पद डिप्टी डायरेक्टर और 460 पद कोच के शामिल हैं। डिप्टी डायरेक्टर खेल के लिए 50 प्रतिशत सीधी भर्ती व 50 प्रतिशत पद पदोन्न्ति से भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कैडर नियमों के तहत टीम इवेंट के मुकाबले व्यक्तिगत इवेंट में पदक विजेता खिलाड़ियों को मेरिट में आगे रखा जाएगा। इसके अलावा जिस खिलाड़ी के पास राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अधिक मेडल होंगे, उसको नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। डिप्टी डायरेक्टर खेल के पद के लिए ग्रेजुएशन व मेट्रिक या उच्च शिक्षा में पंजाबी विषय होना अनिवार्य है। 

इसी तरह पदोन्नति के जरिए इन पदों को भरने के लिए आठ साल तक अपनी सेवाएं दे चुके सीनियर कोच योग्य होंगे। जिन खिलाड़ियों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं होगी, उनको प्रोविजनल आधार पर रखा जाएगा। तय समय के अंदर उनको न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही उनकी सेवाएं नियमित की जाएंगी। डिप्टी डायरेक्टर के पद के लिए ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी योग्य होंगे। 

इसी तरह एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी भी इस पद के लिए योग्य होंगे। वहीं अन्य पदों के लिए ग्रुप बी व सी कैटेगरी निर्धारित की गई है। इनमें से खिलाड़ियों की सीनियर कोच, कोच व जूनियर कोच के पद भी नियुक्ति होगी। इसमें वर्ल्ड कप चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स, कॉमनवेल्थ पैरा गेम्स, वर्ल्ड यूनिवसिर्टी गेम्स, एशियन चैंपियनशिप, साउथ एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

सभी खेलों के लिए निर्धारित की पदों की संख्या

कैडर के तहत कोच के लिए कुल 460 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें जूनियन कोच के 251, कोच के 131 और सीनियर कोच के 78 पद शामिल हैं। इसी तरह सभी खेलों के हिसाब से भी पदों की संख्या तय की गई है। एथलेटिक्स के 29, आर्चरी के 18, बैडमिंटन 18, बास्केटबॉल 18, बॉक्सिंग 18, बॉडी बिल्डिंग 7, क्रिकेट व साइकिलिंग 10-10, बुटबॉल 27, स्विमिंग 28, सॉफ्टबॉल 10, वॉलीबॉल 27, वेट लिफ्टिंग 19 और रेसलिंग के 21 व अन्य खेलों के लिए भी पद निर्धारित किए गए हैं।

स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर नियम भी लागू

सरकार ने स्पोर्ट्स मेडिकल कैडर नियम भी लागू किए हैं। इसमें 16 पदों का कैडर तैयार किया गया है, जिनमें डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर का एक-एक और स्पोर्ट्स मेडिसन स्पेशलिस्ट के 13 पद शामिल हैं। इन पदों पर स्पोर्ट्स मेडिसिन स्पेशलिस्टों व एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त मेडिकल अफसरों में से नियुक्ति की जाएगी।



पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्स पर्सन कैडर तैयार किया है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 500 स्टाफ का ये कैडर तैयार किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को नौकरियां मिलेंगी और साथ ही समय पर उनकी पदोन्नति भी होगी। - सर्वजीत सिंह, विशेष मुख्य सचिव, खेल विभाग पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed