फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government confiscate assets of pearl company

Punjab: करोड़ों रुपये हड़पने वाली पर्ल कंपनी की संपत्ति जब्त करेगी मान सरकार, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sat, 06 May 2023 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 May 2023 04:09 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट किया। सीएम मान ने ट्वीट किया-पर्ल कंपनी लाखों लोगों की मेहनत का करोड़ों रुपये खा चुकी है...पंजाब में पर्ल कंपनी की कई संपत्तियां हैं... हम कानूनी तरीके से रास्ता साफ करके और उस संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर लोगों के सारे पैसे वापस करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab government confiscate assets of pearl company
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाले पर्ल ग्रुप की संपत्तियां कब्जे में लेकर लोगों का पैसा वापस दिलाएंगे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया कि पर्ल ग्रुप की पंजाब में संपत्तियों को राज्य सरकार कानूनी तरीके से सभी अपने कब्जे में लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि संपत्तियों को कब्जे में लेने के बाद पीड़ित लोगों की पूरी रकम उन्हें वापस करने का रास्ता तलाशा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में जल्दी ही विस्तृत जानकारी देने का एलान भी किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गत 22 फरवरी को एक वर्चुअल बैठक करके सभी डिप्टी कमिशनरों को अपने-अपने जिलों में पर्ल ग्रुप की सभी जायदादों की शिनाख़्त करने को कहा था। उस समय भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रभावित लोगों को उनका एक-एक पैसा वापस दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को पर्ल ग्रुप की जायदादों की शिनाख्त करके रिपॉर्ट जमा कराने को कहा था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट और जस्टिस लोढ़ा कमेटी के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय सूची तैयार की गई है। लोढ़ा कमेटी के निर्देशानुसार पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी बेचकर निवेशकों को उनका पैसा लौटाए जाने की बात कही गई है। इस कमेटी ने पंजाब सरकार को पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी नीलाम करने को कहा था।

भगवंत मान जब सांसद थे, तब उन्होंने पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी का मामला लोकसभा में भी उठाया था। शनिवार को उनके ट्वीट के बाद लोगों की उम्मीद जगी है कि उनका पैसा वापस मिल जाएगा। पंजाब में इस ग्रुप की धोखाधड़ी का करीब 10 लाख लोग शिकार हुए हैं।


पर्ल ग्रुप पर आरोप है कि उसने देशभर से करीब साढ़े पांच करोड़ लोगों से प्रापर्टी में निवेश कराया और इस तरह लोगों से 60 हजार करोड़ रुपये जुटा लिए। इसके बाद इस ग्रुप ने निवेशकों को फर्जी अलाटमेंट लैटर देते हुए पैसा हड़प लिया और ग्रुप के मालिक फरार हो गए। इस साल जनवरी में पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed