फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government, CM Badal, Politics, Punjab Congress vice President

पंजाब सरकार ने बिगड़ती साख बचाने को किया लाखों लोगों को परेशान ः जाखड़

Wed, 05 Oct 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab government, CM Badal, Politics, Punjab Congress vice President
सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला
पंजाब प्रदेश कांग्रेस उप प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा है कि सरकार ने अपनी बिगड़ती साख बचाने को लाखों लोगों को परेशान किया। सीमा सुरक्षा बल के डायरेक्टर जनरल के बयान से सरकार की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएसएफ केडीजी केके शर्मा ने स्पष्ट किया है कि उनकी ओर से सीमांत गांवों को खाली करवाने के कोई निर्देश जारी नहीं किए गए। बिना किसी तनाव या सैनिक हलचल केसरकार ने छह सीमांत जिलों के लाखों लोगों को पलायन का आदेश दे दिया। न तो उन्हें ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध कराई, न ही पलायन से पहले राहत कैंप स्थापित किए गए।
विज्ञापन


कइयों के पास वाहन जुटाने को आर्थिक साधन तक नहीं थे। हजारों विद्यार्थी एक सप्ताह तक पढ़ाई से वंचित हो गए, अब उन्हें कहा जा रहा है कि अपने स्कूलों में जाकर शिक्षा ग्रहण करें। जाखड़ ने कहा कि पहले तो सीमांत इलाकों के किसानों को धान की कटाई की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वे मंडियों में पहुंचे तो उन्हें नमी का बहाना बना कर बैरंग लौटा दिया। एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने का दावा खोखला निकला। सरकार अब तक धान की मिलिंग के लिए शेलरों से अनुबंध तक नहीं कर सकी। सीएम ने कैबिनेट मीटिंग में सीमांत जिलों के लिए कुछ फैसले लिए, लेकिन फाजिल्का जिले को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed