फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government cancel leaves of all staff engaged in the reporting and management for CoronaVirus

पंजाब में कोरोना वायरस जांच में लगे स्टाफ की छुट्टियां रद्द, 35 सैंपल मिले निगेटिव

Wed, 12 Feb 2020 08:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
Punjab Government cancel leaves of all staff engaged in the reporting and management for CoronaVirus
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस की रिर्पोटिंग और मैनेजमेंट में लगे स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दीं हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवल कोरोना वायरस का नाम बदल कर कोविड-19 (कोरोनावायरस) रख दिया है। बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस मामलों की निगरानी के अंतर्गत रिर्पोटिंग और मैनेजमेंट कर रहे सभी अधिकारियों और मुलाज़िमों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


अब किसी भी तरह की छुट्टी केवल डायरेक्टोरेट स्वास्थ्य सेवाओं से मंजूरी मिलने के बाद ही दी जाएगी, जिससे संदिग्ध यात्रियों की जांच और टेस्ट प्रक्रिया पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़े। आईडीएसपी का राज्य निगरानी यूनिट राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति और सभी गतिविधियों की निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक अमृतसर और मोहाली के हवाई अड्डों में 22,236 यात्रियों की जांच की है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर 16,549 यात्रियों और डेरा बाबा नानक गुरदासपुर में 5,687 यात्रियों की जांच की गई। सिद्धू ने आगे बताया कि चीन की यात्रा कर चुके या हवाई अड्डों पर ठहरने वाले 1517 यात्रियों में से 35 संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए थे, जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे द्वारा नेगेटिव करार दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चीन की यात्रा करने वाले 1109 यात्रियों ने 14 दिनों की निगरानी वाला अति-संवेदनशील समय पूरा कर लिया है और बाकी बचे यात्रियों को घरों में अकेले रहने की हिदायत दी गई है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी पूरी निगरानी रखी जा रही है। नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भारत सरकार ने अब एम्स दिल्ली को संदिग्ध मरीजों के नमूने भेजने को कहा है और अब तक एक-एक नमूना जालंधर और अमृतसर से एम्स में भेजा गया हो जो नेगेटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि अब तक कोरोना वायरस के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed