{"_id":"6527e6da1fd5d9e26b091413","slug":"punjab-government-booked-a-hall-in-pau-for-debate-in-ludhiana-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में होगी महाडिबेट: सरकार ने बुक कराया हॉल, सीएम मान और विपक्षी नेता होंगे आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में होगी महाडिबेट: सरकार ने बुक कराया हॉल, सीएम मान और विपक्षी नेता होंगे आमने-सामने
Thu, 12 Oct 2023 06:06 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Oct 2023 06:06 PM IST
सार
सतलुज-यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आप सरकार पर हमलावर हैं। उधर, आप सरकार इस मसले को पूर्व की सरकारों की गलती का नतीजा बता रही है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतलुज-यमुना लिंक नहर मुद्दे पर पंजाब में सियासत गरमाई है। अब पंजाब के सीएम भगवंत मान और विपक्ष के नेताओं के बीच प्रदेश के अहम मुद्दों पर एक नवंबर को लाइव बहस होगी। इस महाडिबेट का आयोजन लुधियाना में किया जाएगा। पंजाब सरकार ने लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवसिर्टी (पीएयू) के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडोटोरियम हॉल को बुक करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुकिंग एक नवंबर के लिए की गई है। इसकी पुष्टि पीएयू प्रशासन ने की है। विश्वविद्यालय ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल, सतलुज-यमुना लिंक नहर मामले में सुप्रीम कोर्ट की ताजा टिप्पणी के बाद पंजाब में सियासत गरमा चुकी है। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल आप सरकार पर हमलावर हैं। उधर, आप सरकार इस मसले को पूर्व की सरकारों की गलती का नतीजा बता रही है। हालांकि आप सरकार कह चुकी है कि पंजाब एक बूंद पानी किसी राज्य को नहीं देगा।
विज्ञापन