{"_id":"6084340e8ebc3ebd045cae71","slug":"punjab-government-banned-mining-from-evening-to-morning-to-stop-illegal-mining","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए आदेश: पंजाब में अवैध खनन रोकने की कोशिश, शाम साढ़े सात से सुबह 5 बजे तक खनन पर पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आदेश: पंजाब में अवैध खनन रोकने की कोशिश, शाम साढ़े सात से सुबह 5 बजे तक खनन पर पाबंदी
Sat, 24 Apr 2021 08:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 24 Apr 2021 08:36 PM IST
सार
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस और इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (माइनिंग) को भी रात में माइनिंग कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : @capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अवैध खनन रोकने के लिए शाम 7:30 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्य में खनन कार्यों पर पाबंदी के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस और इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (माइनिंग) को भी रात में माइनिंग कार्यों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अवैध खनन की स्थिति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खनन विभाग सख्ती से इसे यकीनी बनाएगा कि कोई भी अधिकृत ठेकेदार नदियों के तल या अन्य इलाकों में शाम 7:30 बजे से सुबह 5 बजे तक खनन न करे। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे अधिकारी और पुलिस कर्मचारी हो, अवैध खनन में शामिल पाया गया तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।

निर्माण गतिविधियों के लिए जारी रहेगी रेत-बजरी की आवाजाही
डीजीपी और नवगठित इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (माइनिंग) को रात के समय किसी भी खनन गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में बड़े स्तर पर चल रही निर्माण गतिविधियों के मद्देनजर रात के समय रेत और बजरी की निर्विघ्न आवाजाही में कोई रुकावट पैदा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विभाग को रेत-बजरी की वाजिब कीमतों पर उपलब्धता यकीनी बनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (माइनिंग) को रेत-बजरी की कीमतें कम करने के लिए अधिकृत ठेकेदारों से तालमेल करने को कहा।
रात के समय माइनिंग रोकने के अतिरिक्त फोर्स तैनात करेंगे : डीजीपी
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने सभी पुलिस कमिश्नरों और जिला पुलिस मुखियों को आदेश दिए हैं कि अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हिदायतों के मुताबिक अब रात के समय रेत की माइनिंग रोकने के लिए और फोर्स तैनात की जाएगी।
एडीजीपी-कम-इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (माइनिंग) के डायरेक्टर आरएन ढोके ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि डायरेक्टोरेट के गठन से लेकर अब तक अवैध रेत माइनिंग की गतिविधियों में शामिल 93 व्यक्तियों के खिलाफ 70 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 70 वाहन जब्त किए गए हैं। अवैध माइनिंग वाले स्थानों की फोटोग्राफी के लिए ड्रोनों का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किस हद तक खुदाई की गई है।