फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government appoints Dr. Anmol Rattan Sidhu new Advocate General with immediate effect.

पंजाब: डॉ. अनमोल रतन सिद्धू बने नए महाधिवक्ता, केवल एक रुपया वेतन लेने का किया एलान

Sat, 19 Mar 2022 05:28 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Mar 2022 05:28 PM IST
सार

अनमोल रतन सिंह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आठ बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन भी रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab Government appoints Dr. Anmol Rattan Sidhu new Advocate General with immediate effect.
डॉ. अनमोल रतन सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील डॉ. अनमोल रत्न सिद्धू को पंजाब का एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया गया है। 1993 से डिप्टी एडवोकेट जनरल पंजाब के रूप में 2005 तक कार्य कर चुके डॉ. सिद्धू राज्य के जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में सरकार का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं। डॉ. सिद्धू वर्ष 2007 में सीनियर एडवोकेट नामित होने के बाद वर्ष 2008 से 2014 तक भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य कर चुके हैं।

विज्ञापन

नशे के आदी लोगों के पुनर्वास के लिए दान करेंगे वेतन

शनिवार को पंजाब के एडवोकेट जनरल नियुक्त होने के बाद उन्होंने वेतन के तौर पर केवल एक रुपया लेने का एलान करते हुए अपना वेतन नशे के आदी लोगों के इलाज के लिए दान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे ऐसे गांवों तक पहुंचकर एजी के तौर पर अपना वेतन नशे के आदी लोगों के इलाज और उनके पुनर्वास के लिए दान करेंगे। वे हलका मकबूलपुरा से विधायक जीवन जोत कौर (अमृतसर पूर्व) के नेतृत्व में यह शुरुआत करेंगे। वे अपने वेतन से केवल एक रुपया रखेंगे और बाकी राशि जीवन जोत कौर के सहयोग से गांव मकबूल पुरा की पंचायत को भेज दी जाएगी। गांव में अनेक विधवाएं और अनाथ बच्चे हैं, इसीलिए वे इस गांव से शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन

आठ बार रह चुके हैं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

अनमोल रतन सिंह सिद्धू पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आठ बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन भी रहे हैं। इसके अलावा वे पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर और केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान करीब दस साल तक सिद्धू असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। नई सरकार के बनते ही चन्नी सरकार में रहे एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया ने इस्तीफा दे दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed