फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Government announces two-hour window for use of green firecrackers on Diwali and Gurpurab

आदेश: पंजाब में पटाखों पर रोक, दिवाली और गुरुपर्व पर दो घंटे केवल ग्रीन पटाखे ही जलाने की अनुमति

Wed, 27 Oct 2021 08:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 08:39 AM IST
सार

इससे पहले चंडीगढ़ में भी इस बार दिवाली पर पटाखे चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
Punjab Government announces two-hour window for use of green firecrackers on Diwali and Gurpurab
पंजाब में पटाखों पर रोक - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब की चरणजीत चन्नी सरकार ने दिवाली और गुरुपर्व के मौके पर पंजाब में पटाखों पर रोक लगा दी है। पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दिवाली और गुरुपर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखों को ही चलाने की इजाजत होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - तृणमूल की तर्ज पर होगी कैप्टन की पार्टी: अमरिंदर सिंह आज कर सकते हैं एलान, कांग्रेस में हलचल हुई तेज 
विज्ञापन


सरकार की ओर से पटाखों को लेकर जारी गाइड लाइन में निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली और गुरुपर्व पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति दी गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि सूबे के मंडी गोबिंदगढ़ और जालंधर में किसी भी प्रकार के पटाखों को चलाने की अनुमति नहीं है। ज्ञात हो कि इससे पहले चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ लगा चुका है प्रतिबंध

चंडीगढ़ में इस बार भी दिवाली पर लोग पटाखे नहीं चला सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशास ने पटाखे चलाने पर रोक लगा दी। उधर, चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन ने पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की इजाजत देने के लिए डीसी मनदीप सिंह बराड़ को पत्र लिखा है। बता दें कि पिछली बार दीवाली से कुछ दिन पहले पटाखों की बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि मोहाली और पंचकूला में पिछली बार पटाखे बिके और चलाए गए थे।  

पिछले वर्ष भी सवाल उठा था कि जब मोहाली और पंचकूला में पटाखे चलेंगे तो सिर्फ चंडीगढ़ में प्रतिबंध लगाकर क्या फायदा। हालांकि प्रशासन ने इस तर्क को नहीं माना था। इससे पटाखा विक्रेताओं को लाखों का नुकसान हुआ था। चंडीगढ़ क्रैकर्स डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान दविंदर गुप्ता व महासचिव चिराग अग्रवाल की ओर से डीसी लिखे गए पत्र में कहा गया था कि इस वर्ष भी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकार ने पटाखों की बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। ऐसे में इस वर्ष चंडीगढ़ में भी पटाखों की बिक्री और चलाने की इजाजत दी जाए। 

 
पटाखों पर बार-बार प्रशासन बदलता है अपना रुख 

एसोसिएशन ने मांग की है कि पिछली बार पटाखे बेचने के अस्थायी लाइसेंस के लिए 1650 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 96 लोगों के ड्रॉ निकाले जाने थे। डीसी कार्यालय के पास पुराने 1650 आवेदन पड़े हैं, जिनका अब तक रिफंड भी नहीं मिला है। ऐसे में पुराने आवेदनों में से ही 96 विक्रेताओं के ड्रॉ निकाले जाएं। दरअसल, बीते पांच सालों में दीवाली पर प्रशासन का फैसला अलग-अलग रहा है। वर्ष 2017 में प्रशासन ने तीन दिन के लिए पटाखों की बिक्री और चलाने पर प्रतिबंध हटाया था। इसमें दशहरा, दीपावली और गुरुपर्व पर शाम से 6.30 से 9.30 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई थी। वर्ष 2018 और 2019 में प्रशासन ने रात 8 से 10 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी थी, जबकि वर्ष 2020 में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed