फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab got 21000 crore tax in the first quarter

Punjab: पंजाब को पहली तिमाही में 21000 करोड़ टैक्स मिला, केजरीवाल बोले- मुफ्त बिजली का कर लिया इंतजाम

Mon, 01 Aug 2022 08:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Aug 2022 08:14 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि पूरा साल पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली देने में लगा दिया गया है। विपक्षी दल और नेता पूछ रहे थे कि पैसा कहां से आएगा, सरकार घाटे में चली जाएगी। अगर हम ईमानदारी से काम करें तो पैसे की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन
Punjab got 21000 crore tax in the first quarter
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब को पहली तिमाही में ही 21000 करोड़ का टैक्स मिला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सूबा सरकार ने पंजाब के लोगों को फ्री बिजली देने का इंतजाम कर लिया है। उन्होंने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि यदि सरकार ईमानदारी से काम करे तो पैसे की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दल और नेता पूछ रहे हैं कि मुफ्त की योजनाओं के लिए पैसा कहां से आएगा, सरकार के राजस्व में घाटा हो जाएगा। अगर हम ईमानदारी से काम करें तो पैसे की कोई कमी नहीं है। सरकारें जनता को सुविधाएं देने से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से घाटे में जाती हैं।
विज्ञापन


दरअसल, आप ने दावा किया है कि पंजाब में पार्टी के सत्ता में आने के बाद आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दावा है कि पिछले साल की पहली तिमाही में सरकार को 15000 करोड़ का टैक्स मिला था, इस बार उसे 21000 करोड़ का टैक्स मिला है। पार्टी का कहना है कि ईमानदार राजनीति ही भविष्य है, सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दावे पर केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि पूरा साल पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली देने में लगा दिया गया है। विपक्षी दल और नेता पूछ रहे थे कि पैसा कहां से आएगा, सरकार घाटे में चली जाएगी। अगर हम ईमानदारी से काम करें तो पैसे की कोई कमी नहीं है। सरकारें जनता को सुविधाएं देने से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से घाटे में जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed