फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab girl student Apeksha created a new world record in Maths

विश्व रिकॉर्ड: पंजाब की छात्रा ने बढ़ाया वैदिक गणित का मान, 1 मिनट 36 सेकेंड में निकाला 1-50 तक का घनमान

Tue, 05 Sep 2023 05:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 05:25 PM IST
सार

इससे पहले भी अपेक्षा ने गत वर्ष श्रीमद्भगवद्गीता के 20 श्लोक संस्कृत में एक मिनट 46 सेकेंड में पढ़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। मंत्री डॉ. बलजीत कौर भी अपेक्षा को लोहड़ी धीयां दी राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Punjab girl student Apeksha created a new world record in Maths
छात्रा अपेक्षा को सम्मानित करते डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बठिंडा जिले के रामपुरा फूल की छात्रा अपेक्षा ने गणित विषय में एक नया कीर्तिमान रचा है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने सर्टिफिकेट और मेडल से सम्मानित किया है। इसके अतिरिक्त एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी ई-मेल भेजकर इस रिकॉर्ड को मान्यता दी है।

विज्ञापन


जिले के डीसी और जिला शिक्षा अधिकारी ने इस उपलब्धि पर अपेक्षा को विशेष रूप से सम्मानित किया है। छात्रा अपेक्षा की इस उपलब्धि पर शहर में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। अपेक्षा सेंट जेवियर स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उक्त छात्रा ने वैदिक गणित के सूत्र से एक से 50 तक की संख्याओं के घनमान (क्यूब) एक मिनट 36 सेकेंड में निकाले हैं। 
विज्ञापन


डीसी शौकत अहमद परे ने छात्रा अपेक्षा को अपने कार्यालय में विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस दौरान वह अपेक्षा की मैथ सर्किल देखकर हैरान हो गए और उन्होंने उसकी भरपूर प्रशंसा की। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) शिवपाल गोयल ने कहा कि मैथ जैसे विषय से अधिकांश बच्चे दूर भागते हैं। मगर इसी विषय में छात्रा अपेक्षा का रिकॉर्ड बनाना प्रेरणादायक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी अपेक्षा ने गत वर्ष श्रीमद्भगवद्गीता के 20 श्लोक संस्कृत में एक मिनट 46 सेकेंड में पढ़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया था। मंत्री डॉ. बलजीत कौर भी अपेक्षा को लोहड़ी धीयां दी राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित कर चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed