फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: girl dies after being hit by bus

Punjab: रोडवेज ड्राइवर को अटैक आने से दुकान में जा घुसी बस, चपेट में आने से युवती की मौत, पांच घायल

Tue, 10 Oct 2023 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Oct 2023 10:25 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही डीसी नवजोत पाल रंधावा, एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक युवती कुछ समय पहले ही विदेश से आई थी और बंगा के कॉलेज में पढ़ाई शुरू की थी।

विज्ञापन
Punjab: girl dies after being hit by bus
demo pic

विस्तार

पंजाब के नवांशहर के बंगा शहर में मंगलवार दोपहर को रोडवेज बस के ड्राइवर को अटैक आने से बस मुख्य मार्ग पर एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। डॉक्टर ड्राइवर का चेकअप कर रहे हैं कि किस तरह का अटैक आया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज अमृतसर डिपो की बस चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान जब बस गुरु नानक कॉलेज के पास पहुंची तो ड्राइवर को अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और वाहनों को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी। इस दौरान सड़क से गुजर रही गांव पल्ली झिक्की निवासी हर्षदीप बस के नीचे आ गई, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में 5 अन्य लोग सुरापुर निवासी सुरजीत कौर, गगनप्रीत कौर, हरमन, बंगा निवासी राज कुमार व पठलावा निवासी मनजोत घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोगों के अनुसार बस ड्राइवर को अटैक आ गया था, इसी कारण बस हादसाग्रस्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही डीसी नवजोत पाल रंधावा, एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक युवती कुछ समय पहले ही विदेश से आई थी और बंगा के कॉलेज में पढ़ाई शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed