फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab gets two new information commissioners

Chandigarh News: पंजाब को मिले दो नए सूचना आयुक्त

Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab gets two new information commissioners
राज्यपाल कटारिया ने एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को दिलाई शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को पंजाब राज भवन में एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को पंजाब राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्तों के रूप में शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने किया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्य सूचना आयुक्त इंदरपाल सिंह धन्ना, राज्य सूचना आयुक्त डॉ. भुपिंदर सिंह, संदीप सिंह धालीवाल और वरिंदरजीत सिंह बिलिंग, अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायतें विकास प्रताप और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सतबीर सिंह गोसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एडवोकेट हरप्रीत संधू इससे पहले वे पंजाब के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वे पंजाब इन्फोटेक के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और उन्होंने विधि अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसी तरह पूजा गुप्ता एक प्रसिद्ध समाजसेविका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार द्वारा 27 जनवरी, 2025 को एडवोकेट हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता की नियुक्ति को आधिकारिक रूप से अधिसूचित किया गया था। इन नियुक्तियों से राज्य सूचना आयोग के कार्य में अधिक पारदर्शिता आएगी और इसे और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed