{"_id":"5b29ebfb4f1c1bac6e8b8d1a","slug":"punjab-gansgters-threatening-via-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में गैंगस्टरों के हौंसले बुलंद, दे रहे सोशल मीडिया पर खुली चुनौती, DGP कहते हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में गैंगस्टरों के हौंसले बुलंद, दे रहे सोशल मीडिया पर खुली चुनौती, DGP कहते हैं...
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे अब सोशल मीडिया पर खुली चुनौती देने लगे हैं। उन्हें काबू करने के पंजाब पुलिस के दावों की हवा निकलती दिखाई दे रही है। जनवरी माह में गैंगस्टर विकी गौंडर के एनकाउंटर के बाद से अब तक किसी भी अन्य गैंगस्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बीच रामपुरा फूल में एक व्यक्ति की हत्या के बाद गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्डा द्वारा फेसबुक पर किया गया हत्या का कबूलनामा, राज्य पुलिस का उस दावे को भी झुठला रहा है कि गैंगस्टरों की सोशल मीडिया पर खातों को बंद कर दिया गया है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने 13 फरवरी को दावा किया था कि पुलिस ने गैंगस्टरों और अपराधियों की बढ़ रही धमकियों से निपटने के लिए सोशल मीडिया पर अपना खाता खोलकर जवाबी कार्रवाई के लिए तैयारी कर ली है। पंजाब पुलिस ने फेसबुक पेज, पुलिस के ट्विटर अकाउंट हैंडल, डीजीपी के ट्विटर अकाउंट और यू-ट्यूब चैनल से पुलिस ने सोशल मीडिया पर खाता खोला था। यह उम्मीद की गई थी कि पुलिस के सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से गैंगस्टरों व अन्य अपराधियों की ओर से सोशल मीडिया पर की जा रही बदजुबानी पर लगाम लग सकेगी।
लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल सके। हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने डीजीपी को गैंगस्टरों के सफाये के लिए खुले आधिकार दिए, फिर भी राज्य पुलिस अभी किसी गैंगस्टर को पकड़ नहीं सकी है। रामपुरा फूल में एक पोल्ट्री फार्म मालिक की हत्या सुखप्रीत बुड्डा ने पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में कर दी। पुलिस को इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में शायद कुछ ओर समय लगता, अगर सुखप्रीत बुड्डा ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी न ली होती।
विज्ञापन
खास बात यह भी है कि पुलिस मुखबिर की हत्या कर गैंगस्टर बुड्डा सीधे तौर पर राज्य पुलिस पर ही हमला किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से बुड्डा की गिरफ्तारी के प्रयास का दावा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि गत 30 मई को हनुमानगढ़ में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के आला पुलिस अफसरों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई, जिसमें तीनों राज्यों के बीच अपराधियों पर साझा दबाव बनाने की रणनीति बनाई गई। इसमें जहां राज्य सीमा पर सीसीटीवी लगाने की बात हुई, वहीं अपराधियों की सोशल मीडिया पर सक्त्रिस्यता पर भी नजर रखने का फैसला लिया गया।
इसके अलावा अपराधियों के बारे में खुफिया सूचनाएं परस्पर साझा करने का फैसला भी हुआ लेकिन सुखप्रीत बुड्डा की गिरफ्तारी में अब तक नाकामयाबी पुलिस की रणनीति पर ही सवाल खड़े कर रही है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में आला अफसरों से जब बात करनी चाही तो ज्यादातर अधिकारियों ने इतना ही कहा कि अगले कुछ दिनों में गैंगस्टरों के खिलाफ मुहिम का असर दिखाई देगा।
सोशल मीडिया से गैंगस्टरों के सभी अकाउंट हमने बंद कर दिए थे। लेकिन ऐसे अकाउंट दोबारा बनाना कोई लंबा प्रोसेस नहीं है, इसलिए कुछ गैंगस्टर फिर से सोशल मीडिया पर आ गए हैं। पुलिस इन पर नजर रखे हुए है और जल्दी ही सोशल मीडिया पर ऐसे अकाउंट बंद करने के साथ-साथ गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
- सुरेश अरोड़ा, डीजीपी, पंजाब पुलिस