फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab front of dharamvir gandhi released 15 candidate list

पंजाब फ्रंट ने घोषित किए पहले 15 उम्मीदवार, देखिए कौन-कहां से?

Tue, 13 Dec 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
Punjab front of dharamvir gandhi released 15 candidate list
सांसद ध्‍ारमवीर गांध्‍ाी - फोटो : File Photo
सांसद डॉ. धरमवीर गांधी की अगुवाई में बने पंजाब फ्रंट ने अपने पंद्रह उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। फ्रंट के उम्मीदवार किस चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे, इस पर फैसला दो दिनों में होगा। माना जा रह है कि फ्रंट में ही शामिल किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर सभी उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. गांधी ने कहा कि जरूरी नहीं कि फ्रंट सभी सीटों पर चुनाव लड़े। अगर तमाम सीटों से अच्छे कैंडिडेट मिलेंगे तो उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा। लेकिन जिन सीटों पर फ्रंट चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां किसी भी पार्टी के कैंडिडेट अगर फ्रंट की नीतियों से सहमत होंगे, तो उनका समर्थन किया जाएगा। सुच्चा सिंह छोटेपुर के सवाल पर उन्होंने कहा कि छोटेपुर ने अपना प्रतिनिधि उनकी मीटिंग में भेजा और समानांतर प्रेस कांफ्रेंस कर उम्मीदवार घोषित कर दिए। जबकि, तय यह हुआ था कि फ्रंट की स्क्रीनिंग कमेटी उम्मीदवारों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


फिर भी अभी बातचीत खत्म नहीं हुई है, वह साथ आना चाहें तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि हरीश राय ढांडा की अगुवाई वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने सभी उम्मीदवारों की पड़ताल की है। फ्रंट में अपनी भूमिका पर डॉ. गांधी ने कहा कि आप का सदस्य होने के कारण वह अधिकारिक तौर पर फ्रंट में कोई पद नहीं ले सकते। लेकिन वह फ्रंट के साथ हैं। इसकी 11 मेंबरी कमेटी सारा संचालन करेगी। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल की मशक्कत के बाद फ्रंट ने पंजाब के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। जिसमें पंजाब को उसकी नदियों के पानी पर अधिकार की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंथेटिक ड्रग्स से युवाओं को बचाने के लिए डॉक्टरों की निगरानी में अफीम व भुक्की जैसे परंपरगत नशों को सीमित मात्रा देने की मांग है। आनंद मैरिज एक्ट और आल इंडिया गुरद्वारा एक्ट लागू करने की मांग है। साथ ही पुलिस का सियासीकरण न करने जैसी कई मांगें हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकमान से कंट्रोल होने वाली पार्टियां पंजाब का हित नहीं कर सकतीं। अकाली दल ने पहले पंजाब की नुमाइंदगी की, पर बाद में उसने भी खुद को कॉरपोरेट हितों से जोड़ लिया।

पंजाब फ्रंट के उम्मीदवार

Punjab front of dharamvir gandhi released 15 candidate list
पंजाब फ्रंट के उम्मीदवार

1- अजनाला - गुरिंदर सिंह जौहल

2- अमरगढ़ - गुरदर्शन सिंह - किसान

3- अमृतसर साउथ - प्रिंसिपल सूबा सिंह - पीएचडी

4- अमृतसर वेस्ट - बलविंदर फौजी - फल-सब्जी कारोबारी

5- अटारी - जगतार सिंह गिल - समाजसेवी

6- चब्बेवाल - मनिंदर सिंह - इंजीनियर

7- लहरागागा - मास्टर राजकुमार अलीशेर - एमए-बीएड

8- लुधियाना सेंट्रल - राजीव अरोड़ा - गारमेंट निर्माता

9- लुधियाना साउथ - कुंवर रंजन

10- लुधियाना वेस्ट - प्रो. संतोख सिंह औजल - एमए, एमफिल

11- मजीठा - बिक्रमजीत सिंह फतेहपुर - किसान

12- नाभा - परमजीत सिंह

13- पटियाला-2 - प्रो. मोहनजीत कौर टिवाणा - पीएचडी

14- पायल - इंदरजीत सिंह - बीए, एलएलबी

15- रोपड़ - जोरावर सिंह भाओवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed