फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Former Finance Minister Manpreet Singh Badal admitted to hospital

Punjab News: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को पड़ा दिल का दौरा, बठिंडा के अस्पताल में भर्ती

Sun, 10 Mar 2024 05:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Mar 2024 05:23 PM IST
सार

भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को रविवार को दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने दो स्टंट डाले हैं। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपने चचेरे भाई मनप्रीत सिंह बादल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
Punjab Former Finance Minister Manpreet Singh Badal admitted to hospital
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : फाइल

विस्तार

विज्ञापन

पंजाब के पूर्व वित मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को रविवार गांव बादल में अपने घर में ही अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद मनप्रीत को तुरंत बठिंडा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टर राजेश ने बादल का उपचार शुरू किया। वहीं दोपहर बाद सुखबीर सिंह बादल भाई मनप्रीत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने फोन पर मनप्रीत का हाल जाना।

डॉक्टर राजेश ने बताया कि रविवार सुबह अचानक मनप्रीत बादल को उनके परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मनप्रीत बादल ने अपने सीने में दर्द होने की बात बताई। उपचार के दौरान पता चला  है कि उनको साइलेंट अटैक आया था और उनकी मुख्य नस ब्लॉक है। इस वजह से मनप्रीत को दो स्टंट डाले गए हैं। डॉक्टर के मुताबिक अब मनप्रीत बादल की हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed