फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Flood Update News in hindi, Yellow Alert for Two days in State

Punjab Flood: दो दिन का यलो अलर्ट जारी, पटियाला में बच्चे की मौत, फाजिल्का में बुधवार तक स्कूल बंद

Mon, 17 Jul 2023 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 10:28 AM IST
सार

फाजिल्का के जिला मजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल ने फाजिल्का जिले के बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्रों के 9 सरकारी स्कूलों को बुधवार (19 जुलाई तक) बंद रखने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल द्वारा जारी आदेशों अनुसार यह स्कूल फाजिल्का ब्लाक 2 और गुरुहरसहाए ब्लाक 3 के अधीन पड़ते हैं।

विज्ञापन
Punjab Flood Update News in hindi, Yellow Alert for Two days in State
बाढ़ से टूटा नेशनल हाईवे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में बाढ़ के बाद से बिगड़े हालात अभी काबू नहीं आए हैं। अब फिर से मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत सूबे के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ बारिश पड़ेगी। जबकि बुधवार व गुरुवार को कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में इस दौरान कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के चलते पारे में 1.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य के नजदीक ही रहा। 
विज्ञापन


पटियाला में नौ साल के बच्चे की डायरिया से मौत  
वहीं पटियाला के हीरा बाग इलाके में नौ साल के एक बच्चे की डायरिया से मौत हो गई। बच्चे के परिवार वालों का आरोप है कि उसने नगर निगम की ओर से भेजे टैंकर से पानी पिया था। मृतक की पहचान अभिजोत के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अभिजोत के रिश्तेदार जसविंदर सिंह के मुताबिक शनिवार रात को बच्चे ने डायरिया होने की शिकायत की थी। रविवार सुबह उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया गया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते वहां से अभिजोत को सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में NIA का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आए थे हत्या में प्रयुक्त हथियार


परिवार वालों का आरोप है कि अभिजोत ने शनिवार को उनके इलाके में सप्लाई के लिए आए नगर निगम के टैंकर से पानी पिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और इसी दौरान अभिजोत को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उधर, नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर जीवनजोत कौर का कहना है कि निगम की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों व अन्य हिस्सों में सप्लाई किया जा रहा पानी पूरी तरह से साफ है व इसे क्लोरीन किया हुआ है। सरकारी लैब से जांच के बाद ही पानी को सप्लाई किया जाता है। इसलिए पानी को पीने से डायरिया नहीं हो सकता है।

सिविल सर्जन डॉ. रामिंदर कौर का कहना है कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसलिए उसे राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से सप्लाई किए जाने वाले पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि हीरा बाग इलाके में डायरिया नहीं फैला है। केवल कुछ लोगों ने पेट में दर्द की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इलाके से पानी के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही सब साफ हो सकेगा।

फाजिल्का जिले के 9 स्कूलों में बुधवार तक छुट्टियां
फाजिल्का के जिला मजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल ने फाजिल्का जिले के बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्रों के 9 सरकारी स्कूलों को बुधवार (19 जुलाई तक) बंद रखने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट डा. सेनू दुग्गल द्वारा जारी आदेशों अनुसार यह स्कूल फाजिल्का ब्लाक 2 और गुरुहरसहाए ब्लाक 3 अधीन पड़ते हैं। जिन स्कूलों में सोमवार, मंगलवार और बुधवार (17 से 19 जुलाई तक) छुट्टियां रहेंगी उन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंगड़ भैनी, सरकारी प्राइमरी स्कूल गुलाबा भैणी, सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी सद्दा सिंह, सरकारी प्राइमरी स्कूल दोना नानका, सरकारी प्राइमरी स्कूल तेजा रुहेला, सरकारी प्राइमरी स्कूल गट्टी नंबर 1, सरकारी प्राइमरी स्कूल मुहार जमशेर, सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाणी नत्था सिंह और सरकारी प्राइमरी स्कूल आतू वाला शामिल हैं। इन स्कूलों के अलावा जिले के बाकी समूह स्कूल सोमवार 17 जुलाई से आम की तरह खुलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed