फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, firozpur, sunil jakhar

सरकार अबोहर को बनाने में तुली कैंसर ग्रस्त : जाखड़

Tue, 02 Dec 2014 10:01 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर
अमर उजाला फिरोजपुर Updated Tue, 02 Dec 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, sunil jakhar
नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार अबोहर के पौने दो लाख लोगों को कैंसर ग्रस्त बनाने पर तुली है। जल आपूर्ति व सीवरेज सहित तमाम विकास कार्यों के लिये घोषित राशि जारी नहीं की गई।
विज्ञापन


लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। यहां पुराने वाटर वर्कर्स का दौरा करने के दौरान जाखड़ ने कहा कि जल आपूर्ति सुधारने के जून 2012 को उन्होंने मुख्यमंत्री से अबोहर को पीने के पानी सप्लाई सुचारु करने और गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए 12.70 करोड़ रुपये जारी करवा दिए थे, लेकिन नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड होने के कारण वह पैसा एक साल बाद सरकार ने वापस मंगवा लिया। अब 15 सितंबर को मुख्यमंत्री के अबोहर दौरे के दौरान उन्होंने 15 दिन में टेंडर लगवाने का वादा किया था, वह टेंडर आज तक नहीं लगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाटर वर्क्स की डिग्गियों पर राजनेताओं व प्रशासकीय अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जा करने की प्रक्रिया को रोकने मेें भी प्रशासन नाकामयाब रहा है। उन्होंने स्वशासन मंत्री अनिल जोशी से इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि 15 सितंबर को पहली बार मुख्यमंत्री बादल ने उनके आग्रह पर अबोहर की सुध लेने के लिए राजीव नगर में जन सुनवाई की थी। तब स्ट्रीट लाइट के लिए 20 लाख, नेहरू पार्क के लिए 10 लाख और सड़कों की मरम्मत के लिए 2 करोड़ देने का एलान किया था। यह भी कहा गया था कि 15 दिनों में यह रकम नगर परिषद को जारी कर दी जाएगी और एक महीने में टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

उसके बाद जिला प्रशासन ने 29 सितंबर को लोक संपर्क विभाग के माध्यम से विज्ञप्ति जारी करते हुए ऐलान किया था कि 72 लाख रुपये सरकार से प्राप्त हो चुके हैं लेकिन ढाई महीने बीतने के बाद भी नगर परिषद के खाते में एक फूटी कौड़ी तक जमा नहीं हुई।


जाखड़ ने कहा कि सितंबर के पहले सप्ताह में भारी वर्षा के कारण सैकड़ों मकान गिर गए लेकिन अभी तक किसी को मुआवजे की राशि नहीं दी गई यदि सरकार का यही रवैया रहा तो वह नगर निवासियों द्वारा धरना लगाये जाने पर स्वयं उसका नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed