फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal meets Defence Minister Rajnath Singh

पंजाब: वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, दो सैनिक स्कूलों की स्थापना की मांग की

Thu, 08 Jul 2021 12:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 12:59 AM IST
सार

पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान वित्त मंत्री ने रक्षा मंत्री को अमृतसर में स्थित पंजाब युद्ध नायक स्मारक और अजायबघर का दौरा करने का न्योता भी दिया। बता दें कि इसे पंजाब सरकार ने 144 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया है।

विज्ञापन
Punjab Finance Minister Manpreet Singh Badal meets Defence Minister Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पंजाब में दो और सैनिक स्कूल स्थापित करने की मंजूरी देने की अपील की। मनप्रीत बादल ने कहा कि सैन्य सम्मान और बहादुरी पुरस्कार के लिए पंजाब भारत का अग्रणी राज्य रहा है। पंजाब में एकमात्र सैनिक स्कूल कपूरथला में है और अब राज्य द्वारा गुरदासपुर और बठिंडा में दो और सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बताया कि दूसरे राज्यों जैसे हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो सैनिक स्कूल हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में तीन सैनिक स्कूल हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और भारत के सामाजिक एवं सांस्कृतिक नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सिखों और पंजाबियों द्वारा निभाई गई भूमिका की निजी तौर पर सराहना करते हैं। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से एक पत्र भी दिया, जिसमें बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा सैनिक स्कूल स्थापित करने के लिए गुरदासपुर के डल्ला गोरियां में 40 एकड़ जमीन अलॉट की गई है। इसके साथ ही बठिंडा में एक और सैनिक स्कूल स्थापित करने का इरादा रखता है, जिससे पंजाब के तीनों- दोआबा, माझा और मालवा क्षेत्रों में 1-1 सैनिक स्कूल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा के नए बस अड्डे को रक्षा मंत्रालय से मंजूरी की अपील
मनप्रीत बादल ने रक्षा मंत्रालय से बठिंडा में आधुनिक बस अड्डा और टर्मिनल स्थापित करने की अधिकारिक मंजूरी देने की भी अपील की क्योंकि प्रस्तावित जगह बठिंडा सैन्य छावनी के नजदीक है, इसलिए रक्षा मंत्रालय से औपचारिक अनापत्ति सर्टिफिकेट की जरूरत है। वित्त मंत्री ने कहा कि सभी जरूरी सैन्य नियमों का पालन किया गया है और सैन्य छावनी सीमा से 100 मीटर का रास्ता भी छोड़ दिया गया है। इसी तरह प्रस्तावित बस टर्मिनस, मिलिट्री  क्षेत्र के साथ लगती इमारतों के लिए निर्धारित ऊंचाई की अपेक्षा नीचे रखा गया है। अनापत्ति सर्टिफिकेट के लिए जरूरी कागजात डिफेंस हेडक्वार्टर के पास जमा करवा दिए गए हैं और जल्द ही मंजूरी मिलने से प्रोजेक्ट को और तेजी से पूरा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed