{"_id":"68375ba41d124d1c200a9554","slug":"punjab-fc-won-the-title-by-defeating-minerva-academy-1-0-chandigarh-news-c-16-pkl1043-722082-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाब एफसी ने मिनर्वा एकेडमी को 1-0 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाब एफसी ने मिनर्वा एकेडमी को 1-0 से हराकर जीता खिताब
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब एफसी ने जेआरडी टाटा कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में मिनर्वा एकेडमी एफसी को 1-0 से हराकर एआईएफएफ अंडर-15 जूनियर लीग 2024-25 का खिताब अपने नाम किया। पहले हाफ में केशम बिकाश सिंह द्वारा किए गए एकमात्र गोल ने क्लब को इस सत्र का दूसरा युवा लीग खिताब दिलाया। इससे पहले इसी महीने क्लब की अंडर-17 टीम ने एआईएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग जीती थी।
मैच का एकमात्र गोल 40वें मिनट में आया, जब अरंबम दीपक सिंह ने दाहिनी ओर से लो क्रॉस दिया। प्रभजोत सिंह को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार मिला। गोलकीपर अगस्तास्य गुप्ता ने भी शानदार बचाव करते हुए टीम की बढ़त को बनाए रखा।
पंजाब एफसी ने क्वार्टर फाइनल में पारप्पुर एफसी (केरल) को 1-0 से हराया था, जिसमें विजयी गोल जस्मीत सिंह ने किया। सेमीफाइनल में द कबस'''' ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ 5-1 की धमाकेदार जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में केशम बिकाश सिंह ने दो गोल किए, जबकि तैबैंग नगनबा ताखेल्लंबम, प्रभजोत सिंह और अरंबम दीपक सिंह ने एक-एक गोल दागे।
विज्ञापन
पंजाब एफसी ने इस महीने एआईएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग भी जीती
पंजाब एफसी की युवा टीमों का यह सीजन बेहद शानदार रहा है। क्लब ने सभी आयु वर्गों में नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है और इस महीने की शुरुआत में एआईएफएफ अंडर-17 एलीट यूथ लीग भी जीती है। यही टीम ड्रीम स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुकी है। क्लब की सब-जूनियर टीम ने एआईएफएफ सब-जूनियर लीग 2024-25 के फाइनल राउंड के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जहां उन्हें एफसी मद्रास से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा।