{"_id":"5c548fc3bdec2273970e44d6","slug":"punjab-farmer-loan-waiver-akali-s-kin-name-in-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में आज बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र, कर्ज माफी सूची में अमीर अकालियों के परिजनों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में आज बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र, कर्ज माफी सूची में अमीर अकालियों के परिजनों के नाम
Sat, 02 Feb 2019 12:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी स्कीम की सूची में फरीदकोट से संबंधित अमीर अकालियों के परिजनों के नाम भी शामिल हैं। यह खुलासा होने के बाद राजनीतिक गलियारों में कानाफूसी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि फरीदकोट में दो फरवरी को किसान कर्ज माफी का समागम होगा। इसमें जिले के 5059 किसानों का 31 करोड़ 64 लाख हजार रुपये कर्ज माफ किया जाएगा। विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों की अगुवाई में यहां किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कर्ज माफी की सूची में पूर्व अकाली मंत्री जसविंदर सिंह बराड़ की पत्नी व शिअद जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ की माता मनजीत कौर बराड़ का 89 हजार 137 रुपये का कर्ज है। इसी तरह अकाली दल का दामन छोड़ चुके पूर्व जिला प्रधान व पूर्व एसजीपीसी सदस्य मक्खन सिंह नंगल का भी एक लाख 66 हजार 618 रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
सूची में एसजीपीसी सदस्य शेर सिंह मंडवाला की पत्नी जसवीर कौर, एसजीपीसी सदस्य सुखदेव सिंह के भाई जसविंदर सिंह, पूर्व अकाली नेता दर्शन सिंह, मोहन सिंह भाणा समेत कई अकाली नेताओं के नाम शामिल हैं जिनका सरकार ने कर्जा माफ किया है। इन नेताओं के पास अच्छी खासी जमीन जायदाद है और कई के बच्चे तो विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्ज माफी का लाभ सरकारी नियमों के मुताबिक ही दिया जा रहा है। नियम के मुताबिक पांच एकड़ से कम जमीन के मालिक किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाता है। इसके लिए सूची तैयार करने से पहले बाकायदा सहकारिता विभाग द्वारा सर्वे करवाया जाता है। राजीव पराशर, डीसी