{"_id":"8200e1e1a451dcd08e72738a4d619983","slug":"punjab-faridkot-cultural-programe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता दिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता दिल
अमर उजाला (जैतो/फरीदकोट)
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
द ग्लोबल ई स्कूल में मंगलवार को ग्लोबल उत्सव के रूप में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सभ्याचारक कार्यक्रम से खूब वाहवाही लूटी।
स्कूल प्रिंसिपल जीएस मान की अध्यक्षता में हुए समारोह में सीपीएस मनतार सिंह बराड़, पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी, डीएसपी सुखदेव सिंह बराड़, डॉ. हिरदेपाल सिंह पालमपुर ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। सीनियर कोऑडिनेटर सुमन शर्मा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों ने गीत, नृत्य, कोरियोग्राफी, भंगड़ा व गिद्दा प्रस्तुत करके समारोह को चार चांद लगाए।
प्रिंसिपल जीएस मान ने वार्षिक रिपोर्ट में स्कूल विद्यार्थियों की प्राप्तियों की जानकारी दी। सीपीएस मनतार सिंह बराड़ ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखने का आह्वान किया। समारोह के दौरान स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल चेयरमैन बिक्रमजीत सिंह कोछड़, वाइस चेयरमैन रविंदर कोछड़ पप्पू, सचिव सोमनाथ जिंदल, मेजर बीएस बराड़, ओम प्रकाश पटवारी आदि भी हाजिर हुए।