फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Engineering College examinations start from November 19

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू, एक शिफ्ट में बुलाए जाएंगे 300 छात्र

Sat, 07 Nov 2020 12:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 12:57 PM IST
सार

  • एक दिन में तीन विभागों के विद्यार्थियों को तीन शिफ्ट में बुलाया जाएगा, एक में होंगे 300 विद्यार्थी 
  • यह परीक्षाएं जनवरी माह तक चलेंगी, इस बार अंक कम होने के साथ सवाल भी कम होंगे 

विज्ञापन
Punjab Engineering College examinations start from November 19
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) के स्नातक व परास्नातक कोर्सेज के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 19 नवंबर से होने जा रही है। ये परीक्षाएं जनवरी तक चलेंगी। परीक्षा का कार्यक्रम तैयार हो गया है। इस बार पेपर विद्यार्थियों को तीन की बजाय दो घंटे में पूरा करना होगा। उसके अंक भी कम होंगे और सवाल भी कम किए गए हैं। एक दिन में तीन विभागों के विद्यार्थियों को तीन शिफ्ट में बुलाया जाएगा। एक शिफ्ट में महज 300 विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा ताकि कोरोना से सभी की सुरक्षा हो सके। परीक्षा के लिए पूरी गाइडलाइन जारी की गई है।

विज्ञापन


छात्रावासों में 150 ही विद्यार्थी ठहर सकेंगे
पेक में विद्यार्थियों की संख्या तीन हजार से अधिक है। सभी विद्यार्थियों की परीक्षाएं नवंबर में आयोजित की जाती हैं। उसी के तहत इस बार भी परीक्षाएं नवंबर में हो रही हैं। आसार थे कि कोरोना के कारण परीक्षा की तिथि बदल सकती है लेकिन पेक ने उसी के मुताबिक कार्यक्रम बनाया। पहले परीक्षाएं एक सप्ताह में पूरी हो जाती थी लेकिन इस बार छह सप्ताह तक परीक्षाएं चलेंगी। 
विज्ञापन


परीक्षा देने वाले अधिकांश विद्यार्थी चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों से हैं। बाहरी विद्यार्थियों की संख्या कम है। हालांकि छात्रावासों में 150 से अधिक विद्यार्थियों को नहीं ठहराया जाएगा। कोरोना के कारण हर विद्यार्थी को नियमों का पालन करना होगा। परीक्षा कक्ष में ड्यूटी एक कक्ष निरीक्षक की लगेगी। वह भी पूरी तरह कक्ष में नहीं घूम पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक टीम विद्यार्थियों पर रखेगी नजर
कोरोना के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी पेक की टीम करेगी। किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत या परेशानी होती है तो उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा। शिक्षकों को भी आदेश दिए गए हैं कि वह भी कोरोना से अपनी सुरक्षा पूरी करें। हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें। इसके अलावा नियमों का पालन करें।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • हर विद्यार्थी को मास्क लगाकर आना होगा। 
  • सैनिटाइजर साथ में लाना होगा।
  • परीक्षा देने से पहले व बाद में समूह में विद्यार्थी नहीं खड़े हो सकेंगे। 
  • पानी की बोतल भी विद्यार्थी साथ लाएंगे। 
  • चंडीगढ़ व आसपास के विद्यार्थियों को हॉस्टल की सुविधा नहीं मिले सकेगी। हालांकि जरूरत के हिसाब से निर्णय होगा।
  • विद्यार्थियों का गेट पर तापमान मापा जाएगा। अधिक होने पर परीक्षा की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्हें बाद में मौका दिया जाएगा।

पेक का परीक्षा कार्यक्रम फाइनल हो गया है। एक दिन में तीन शिफ्ट में पेपर होंगे। पेपर तीन की बजाय दो घंटे का किया गया है। साथ ही गाइडलाइन का भी पालन सभी को करना होगा। - प्रो. धीरज सांघी, निदेशक, पेक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed