{"_id":"587f9e374f1c1b2231efe9ea","slug":"punjab-elections-117-seats-for-the-1941-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: 117 विधानसभा सीटों के लिए 1941 नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: 117 विधानसभा सीटों के लिए 1941 नामांकन पत्र दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों के लिए कुल 1941 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बुधवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन 1040 नामांकन पत्र दाखिल हुए जबकि मंगलवार तक कुल 901 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे।
नामांकन पत्रों की जांच का काम 19 जनवरी को होगा और 21 को नाम वापस ले सकते हैं। लुधियाना जिले में सबसे अधिक 222 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं जबकि फतेहगढ़ साहिब में सबसे कम 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
इसी तरह अमृतसर लोकसभा उपचुनाव के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। बुधवार को 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जबकि मंगलवार तक केवल 5 ही दाखिल हुए थे। यह जानकारी पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने दी।

Trending Videos
लुधियाना में सबसे अधिक 222 नामांकन पत्र हुए दाखिल
नसीम जैदी
- फोटो : File Photo
प्रवक्ता ने बताया कि कुल 1941 नामांकन पत्रों में से अमृतसर जिले में 196 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसी प्रकार बरनाला जिले में 44, बठिंडा में 110, फरीदकोट में 41, फाजिल्का में 67, फतेहगढ़ साहिब में 37, फिरोज़पुर में 70, गुरदासपुर में 106, होशियारपुर में 119, जालंधर में 146, कपूरथला में 76, लुधियाना में 222, मानसा में 48, मोगा में 61, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली ) में 69, मुक्तसर में 68, शहीद भगत सिंह नगर (नवां शहर)में 45, पटियाला में 148, पठानकोट में 58, रूपनगर में 41, संगरूर में 115 एवं तरनतारन जिले में 55 नामांकन दाखिल हुए। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वाले प्रमुख नेताओं में अमृतसर ईस्ट सीट से कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।