फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election Result 2022: Officials turned to the house of Bhagwant Mann

Punjab Election Result 2022: अफसरशाही ने किया भगवंत मान के घर का रुख, नेताओं संग बधाई देने वाले अधिकारियों का लगा तांता

Thu, 10 Mar 2022 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Mar 2022 10:28 PM IST
सार

शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने टवीट किया- बतौर शिअद प्रधान मैं आम आदमी पार्टी और पंजाब आप और उनके नेता भगवंत मान को जीत की बधाई देता हूं।

विज्ञापन
Punjab Election Result 2022: Officials turned to the house of Bhagwant Mann
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनना तय होते ही प्रदेश की अफसरशाही भी सक्रिय हो गई है। नए मुख्यमंत्री के दरबार में ‘सबसे पहले’ हाजिरी लगाने की दशकों पुरानी परंपरा निभाते हुए गुरुवार दोपहर बाद से ही भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर आला अफसरों का तांता लगना शुरू हो गया। सभी अधिकारी गुलदस्ते के साथ अगले मुख्यमंत्री का स्वागत करने और उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब आप की वेबसाइट पर भी लगातार बधाइयां पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने भगवंत मान को दी बधाई
बधाइयों का यही सिलसिला नई दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए भी देर रात तक चलता रहा। केजरीवाल ने भी पंजाब के लोगों का आभार जताते हुए भगवंत मान को शानदार जीत की बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया जिन्होंने चन्नी, कैप्टन, बादल परिवार जैसे दिग्गजों की कुर्सी हिला दी। केजरीवाल ने मान से फोन पर बात करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन


चन्नी ने आप और मान को दी बधाई
चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया कि वह पंजाब के लोगों द्वारा दिए इस जनादेश का स्वीकार करते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भगवंत मान सूबे के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान को दिल से शुभकामनाएं: सुखबीर
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने टवीट किया- बतौर शिअद प्रधान मैं आम आदमी पार्टी और पंजाब आप और उनके नेता भगवंत मान को जीत की बधाई देता हूं। उन्होंने लिखा- वह अपने दिल से शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप पंजाब के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

जनादेश स्वीकार है: सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने टवीट किया- पंजाब के लोगों और ईश्वर की आवाज को स्वीकार करते हुए लोगों के जनादेश का आदर करते हैं और आप को बधाई देते हैं।

पंजाब का असर दिखेगा देशभर में: जयहिंद
आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पंजाब में आम आदमी की जीत हुई है। इसका असर पूरे देश में दिखाई देगा। जयहिंद ने कहा कि पंजाब के लोगों ने पहले भाजपा, अकाली व कांग्रेस को देख लिया था तो अब बदलाव के लिए भरोसा कर आम आदमी पार्टी को मौका दिया है। जो मौका पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को दिया है, उसका असर पूरे देशभर में देखने को मिलेगा। 


उन्होंने कहा कि पंजाब क्रांतिकारियों का प्रदेश है और हर क्रांति की शुरुआत पंजाब से ही होती है। विपक्षी दलों ने केवल भगवंत मान को शराब पीने वाला बताने पर जोर दिया, उन्होंने पंजाब के लिए कोई भविष्य का मॉडल पेश नहीं किया। इसी कारण मतदाताओं ने उनको नकार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed