फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab election plan to stop drug smuggling, personnel deployed

पंजाब चुनाव में नशा तस्करी रोकने का प्लान तैयार, जवान भी तैनात

Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Punjab election plan to stop drug smuggling, personnel deployed
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने चंडीगढ़ जोन ने चार फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में नशीले पदार्थों की सप्लाई को रोक ने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


 इसके तहत पंजाब के सभी 22 जिलों में अधिकारियों की तैनाती व वहां के कथित ड्रग तस्करों व मेडिकल स्टोरों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। एनसीबी पिछले 10 दिन से पंजाब के विभिन्न जिलों में छापा मारकर दर्जनों दुकानों से लाखों की नशीली दवाएं बरामद की है।
विज्ञापन


इन चार बातों पर विशेष ध्यान 
-एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में अफीम और भुक्की की तस्करी हरियाणा और राजस्थान से लगते बार्डर एरिया से होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इन बार्डर एरिया पर बीएसएफ के साथ मिलकर एनसीबी विशेष नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेडिकल नशे की सप्लाई रोकने के लिए एनसीबी योजना बनाई है। इसके तहत पंजाब के प्रत्येक जिले के ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इन पर लगातार निगरानी रखने की प्लानिंग बनाई गई है।
-हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले मेडिकल व सिंथेटिक ड्रग की सप्लाई पर एनसीबी ने नजर रखनी शुरू कर दी है। आसपास स्थित फार्मा कंपनियों के दवाओं का रिकार्ड चेक करना शुरू कर दिया है।
-पंजाब में बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी पाकिस्तान से होती है। इसलिए एनसीबी और बीएसएफ ने विशेष तौर पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। एनसीबी ने सीमा पर बसे गांवों व वहां पर पुराने तस्करों पर विशेष नजर रख रही है।
 
हर जिले में एक इंटेलिजेंस अफसर व चार पैरामिलिट्री के जवान तैनात

एनसीबी ने तस्करों को पकड़ने के लिए पंजाब के हर जिले में एक इंटेलिजेंस अफसर व चार पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात कर दिए है। एनसीबी ने अफसरों को वहां पर अस्थायी रहने की और गाड़ियों की व्यवस्था की है। 

अब तक कहां-कहां से पकड़ा गया नशा

Punjab election plan to stop drug smuggling, personnel deployed
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

वहीं, एनसीबी अफसरों का कहना है कि इसके लिए 15 दिसंबर से जिलों में एनसीबी के अधिकारियों व पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती शुरू कर दी थी। जिन्होंने 31 दिसंबर से अब तक दर्जनों मेडिकल स्टोरों और फार्मा फैक्टरियों से लाखों रुपये का मेडिकल नशा पकड़ चुकी हैं।

अब तक कहां-कहां से पकड़ा गया नशा
31 दिसंबर को रोपड़ बस स्टैंड से एनसीबी ने सात किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
2 जनवरी को फिरोजपुर में पंकज मेडिकोज पर रेड कर 3120 अल्प्राजोलम टेबलेट, 260 ट्रैमाडोल और 160 एनटी-जोक्स बरामद की थी।
2 जनवरी को मानसा बस स्टैंड के पास स्थित मानसा मेडिकल स्टोर से एनसीबी 18 हजार ट्रैमाडोल टेबलेट बरामद की।
2 जनवरी को तरनतारन में कालिया मेडिकल स्टोर से एनसीबी ने 25990 ट्रैमाडोल और 2220 ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन बरामद किए थे।
3 जनवरी को अमृतसर से एनसीबी ने एसए मेडिकोस के मालिक संजय कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपी से 1600 अफीम की गोलियां और 44 अफीम वाला पेस्ट और 80,600 रुपये नगद बरामद किए थे। 
4 जनवरी को एनसीबी ने 3425 अफीम वाली टेबलेट पकड़ी थी और जालंधर के आरपी मेडिकेयर से 320 ट्रैमाडोल टेबलेट पकड़ी।
5 जनवरी को एनसीबी ने जालंधर के फतेह मेडिकिल शॉप पर रेड कर 1930 ट्रैमाडोल कैप्सूल और 600 अल्प्राजोलम टेबलेट पकड़ी थी।
पांच जनवरी को मोगा स्थित राजेश मेडिकोज से 10600 ट्रैमाडोल की टेबलेट बरामद की थी।
7 जनवरी को फरीदकोट में एक पंसारी की दुकान से 3000 अफीम की गोलियां बरामद की थी। 

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर ड्रग तस्करी को रोकने के लिए एक व्यापक एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत पंजाब में 15 दिसंबर से हर जिले में एनसीबी के अधिकारी व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात कर दिए गए हैं। 

एनसीबी अफसरों ने पंजाब में मेडिकल स्टोरों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। कई दुकानों से लाखों रुपये की नशीली दवाएं पकड़ी गई हैं। -कौस्तुभ शर्मा, जोनल डायरेक्टर, एनसीबी, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed