फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab election: all political party Trying to woo NRIs

चुनावी साल में पंजाब की सभी पार्टियां NRI को लुभाने में जुटी

Mon, 11 Apr 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
punjab election: all political party Trying to woo NRIs
बादल, केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo

चुनावी साल में सभी सियासी दल प्रवासी भारतीयों को लुभाने में जुट गए हैं। पंजाब के अहम एनआरआई वर्ग पर सभी पार्टियों का फोकस है। सभी के नेता विदेश दौरे कर रहे हैं। एनआरआई पंजाब का अहम वर्ग है। उनके वोट यहां बेशक न हों, लेकिन अपने इलाकों में अच्छी पैठ है। वह सियासी दलों के लिए फंडिंग का अहम जरिया भी हैं।

विज्ञापन


अकाली दल ने प्रवासी भारतीयों के लिए संगत दर्शन किए, कई योजनाएं शुरू कीं, लेकिन कुछ महीने पहले पंजाब में हुई घटनाओं के अलावा नशों और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर एनआरआई का भरोसा कमजोर हुआ है। इसे देखते हुए दूसरी पार्टियां एनआरआई को अपने पक्ष में करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों आम आदमी पार्टी के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने यूरोप का दौरा किया। इस दौरान इतना फंड जुटाया गया कि उसकी आंच पंजाब तक पहुंच गई। अकाली दल ने यहां फंड को लेकर सवाल उठाए। पर आप का मानना है कि दौरा कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आप के एक और नेता सुखपाल खैरा पंद्रह अप्रैल से यूएस दौरे पर जा रहे है। वह कई शहरों में बड़ी संख्या में बैठकों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस को भी लग रहा है कि अकाली दल से नाराज एनआरआई वर्ग कहीं आप की ओर न खिसक जाए, इसलिए वह भी पूरे जोर-शोर से जुट गई है। पिछले दिनों पूर्व विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया था।

अब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह 19 अप्रैल से विदेश दौरे पर जा रहे हैं। वह भी कई शहरों में एनआरआई से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस का एनआरआई विंग भी विदेशों में सक्रिय है। कैप्टन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि एनआरआई की ओर से आप को हो रही फंडिंग रोकना और एनआरआई को कांग्रेस के पक्ष में करना उनका मकसद होगा।


अकाली दल भी इसमें पीछे नहीं है। हाल ही में शिअद सुप्रीमो और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कई देशों की पार्टी इकाइयों का गठन किया। इसके साथ ही इन देशों के यूथ विंग का ऐलान भी किया गया। इससे बड़ी संख्या में प्रभावशाली एनआरआई को पार्टी से जोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed