फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann road show in Raikot

Punjab Election 2022: भगवंत मान ने रोड शो में दिखाई ताकत, भारी भीड़ उमड़ी, राघव चड्ढा बोले- भाजपा-कांग्रेस व अकाली दल में सांठगांठ

Fri, 18 Feb 2022 09:33 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/हलवारा
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/हलवारा Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुद्दों पर आधारित चुनाव अभियान चलाया, जबकि बेईमान पार्टियों और उनके नेताओं ने आप को बदनाम किया।

विज्ञापन
Bhagwant Mann road show in Raikot
रोड शो करते भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रचार के आखिरी दिन विधानसभा हलका दाखा और रायकोट में आप के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान के रोड शो में जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि अपने निर्वाचन क्षेत्र धूरी पहुंचने की जल्दी में भगवंत मान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पांच मिनट से अधिक संबोधन नहीं सके लेकिन उनके रोड शो में उमड़े जन सैलाब ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

विज्ञापन


उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जनता उनके हाथ में हरा पेन देने की ताकत दे, बाकी सब कुछ उन पर छोड़ दे। दाखा में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में उमड़ी भीड़ ने भगवंत मान का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके स्वागत में लोग फिरोजपुर रोड के दोनों ओर ट्रैक्टरों, बसों की छतों और कारों पर सवार थे और भारी संख्या में युवा पार्टी कार्यालय पर ढोल की थाप पर जोश भरने वाले गीत गा रहे थे। 
विज्ञापन


जगरांव के लिए रवाना होने से पहले उनका विशाल काफिला मुल्लांपुर में कुछ देर रुका। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में कहा कि 2017 में भी आप प्रत्याशी एचएस फूलका को दाखा के मतदाताओं ने भारी जनादेश से जीत दिलाई थी लेकिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और आश्वासन दिया कि इस बार उनका समर्थन बेकार नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 विच तुसी पार्टी नूं भारी मत नाल जिताया सी, जो होएया उस लई माफी चाहुंदे हां। पर इस वार तुसी अपना 70 साल दा गुस्सा बस झाडू वाला बटन दबा के कडना है। उधर, रायकोट में पार्टी प्रत्याशी हाकम सिंह ठेकेदार के प्रचार के लिए दाना मंडी में रखी रैली को समय की कमी के चलते रद्द कर दिया गया। भगवंत मान ने रोड शो कर हाकम सिंह ठेकेदार के लिए वोट की अपील की।

आमने-सामने पहुंचे मान और कांग्रेस प्रत्याशी के पिता ने की दुआ सलाम
रोड शो के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का काफिला आमने-सामने आ गया। इस पर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूल गए। दोनों तरफ से जबरदस्त नारेबाजी हो रही थी। कांग्रेस प्रत्याशी कामिल अमर सिंह बोपाराय के पिता सांसद डॉ. अमर सिंह बोपाराय और आप के भगवंत मान ने रुककर दुआ सलाम की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं। जिसके बाद माहौल सुखद हो गया और दोनों तरफ के लोग जोश से नारेबाजी करते हुए गुजर गए।

केजरीवाल को रोकने के लिए भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल की हुई सांठगांठ: आप
आम आदमी पार्टी पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल में सांठगांठ हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान आप ने सूबे के मुद्दे उठाए हैं और लोगों की भलाई के लिए किए जाने वाले कामों की गारंटी दी है। विरोधी पार्टियों ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को बदनाम करने का काम किया है।

चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में मुद्दों पर आधारित चुनाव अभियान चलाया, जबकि बेईमान पार्टियों और उनके नेताओं ने आप को बदनाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा ने आप और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने के लिए झूठा प्रचार किया है। इसी प्रकार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सभी नेताओं ने केजरीवाल और भगवंत मान के खिलाफ जनता के बीच झूठ फैलाया है। 

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह कर बदनाम किया, जबकि भगवंत मान को शराबी कह कर वोट न डालने के लिए कहा। चड्ढा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पंजाब के 3 करोड़ लोग प्रदेश की भलाई के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट करेंगे और पंजाब में ईमानदार और कट्टर देशभक्त सरकार बनाएंगे।

आप दो तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है
भगवंत मान ने कहा कि 20 फरवरी के बाद से पंजाब बदलने जा रहा है। आम आदमी पार्टी दो तिहाई सीटें जीतकर पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। यहां से माफिया राज का अंत होगा। पंजाब में कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार आने पर युवाओं को रोजगार देने पर फोकस रहेगा। 

माफिया राज खत्म होगा, उन्होंने कहा कि मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता हूं, यहां पहुंचने के बारे में कभी सोचा नहीं था। पंजाब की गली गली गांव-गांव आम आदमी से लोग आशाएं लगाकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार आने पर युवाओं को रोजगार देने पर फोकस रहेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया। मैं पंजाब की जनता को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे और यहां मजबूत सरकार आएगी। हम पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाएंगे। पंजाब में बेरोजगारी बहुत बड़ा मुद्दा है, युवा डिप्रेशन में चला गया है इसलिए हम लोगों को रोजगार देंगे और शिक्षा को ठीक करेंगे। यहां पर माफिया राज को खत्म करके खजाना भरना है और पंजाब का कर्ज उतारना है और लोगों को सहूलियत देनी है।

वोट खरीदने वाले नहीं कर सकते लोगों का भला: भगवंत मान
भगवंत सिंह मान ने विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब में एडवोकेट लखबीर सिंह राय और अमलोह में गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग के लिए प्रचार किया। मान ने कहा कि वोट खरीदने वालों लोगों का भला नहीं कर सकते हैं। मान ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में कभी लोहे की मंडी हुआ करती थी। खन्ना, अमलोह, सरहिंद समेत पूरे पंजाब के लोगों को यहां रोजगार मिलता था लेकिन आज इस धंधे से जुड़ी सभी फैक्ट्रियों पर ताले लगे हैं। बंद पड़ी सभी फैक्ट्रियों को दोबारा से शुरू करवाकर रोजगार पैदा किया जाएगा। नशा माफिया को पंजाब अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता है। इस बार हमारे पास नशा बेचने वालों को सबक सिखाने का मौका है। मौका

अकाली-कांग्रेस की गंदी राजनीति का करना है सफाया: मनीष सिसोदिया 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अकाली और कांग्रेस की गंदी राजनीति का सफाया करना है। वह विधानसभा हलका अमृतसर पूर्व से आप उम्मीदवार जीवनजोत कौर का प्रचार करने पहुंचे थे। सिसोदिया ने कहा कि 20 फरवरी वाले दिन आपको, बच्चों और पंजाब के भविष्य का फैसला करना है। इसलिए इस बार बिना किसी के बहकावे में आए मतदान करें। 

अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर पंजाब के लोगों के साथ ठगी की है। हर बार की तरह इस बार भी दोनों पार्टियां आप को हराने के लिए एक हो गई हैं। आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। हमारे उम्मीदवार भी साधारण परिवारों से हैं, जो लोगों का दुख-दर्द समझते हैं। जीतने के बाद भी वे आपके बीच रहेंगे और आपके सुख-दुख में साथ देंगे। हमारा उद्देश्य पंजाब के हर आम आदमी का जीवन खुशहाल बनाना है।

चन्नी दोनों सीटों से हारेंगे : केजरीवाल
एक टीवी चैनल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहस में दावा किया कि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी विधानसभा हलका भदौड़ व चमकौर साहिब दोनों सीटों से हारेंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि आप के पंजाब प्रधान सांसद भगवंत सिंह मान हलका धूरी से कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 51 हजार मतों से हराएंगे। 

केजरीवाल ने दावा किया कि बादल परिवार की पांचों सीटों पर हार होगी। उन्होंने कहा कि लंबी से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हलका अमृतसर पूर्वी से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, जलालाबाद से सुखबीर बादल व मजीठा से शिअद प्रत्याशी व बठिंडा देहात से मनप्रीत बादल चुनाव हारेंगे। बहस के दौरान केजरीवाल ने लिखकर दिया कि सीएम चन्नी दोनों सीटों से हार रहे हैं, भगवंत मान धूरी से 51 हजार मतों से जीतेंगे, जबकि बादल परिवार पांचों सीटों से हारेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed