फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election 2022 Aam Aadmi party issues its seventh list of candidates

Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची, मजीठा से लाली मजीठिया होंगे उम्मीदवार

Mon, 03 Jan 2022 09:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 03 Jan 2022 09:24 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी इससे पहले छह सूचियां जारी कर दी हैं और पंजाब में चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
Punjab Election 2022 Aam Aadmi party issues its seventh list of candidates
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों की 7वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 5 और प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया को टक्कर देने के लिए लाली मजीठिया को मैदान में उतारा है। उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी आप ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 5 और उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। जिसके बाद आप द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या अब बढ़कर 101 हो गई है। पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान और पंजाब मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह (विधायक) की तरफ से सोमवार को पार्टी मुख्यालय से हस्ताक्षरित सूची के अनुसार पार्टी ने बहुचर्चित विधानसभा क्षेत्र मजीठा से सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जोकि  पनग्रेन के  चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी के विधानसभा क्षेत्र अमृतसर सेंट्रल से डॉ. अजय गुप्ता, तरनतारन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, शिक्षा मंत्री परगट सिंह के क्षेत्र जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी, मलोट से डॉ.बलजीत कौर को आप ने उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

हॉकी के सितारे परगट को आप के टक्कर देंगे ओलंपियन सोढ़ी

1980 के मास्को ओलिंपिक में कुल 15 और फाइनल मैच में गोल्ड मेडल जीतने के लिए 2 अति महत्वपूर्ण गोल दागने वाले ओलिंपियन सुरेंद्र सिंह सोढी झाड़ू हाथ में लेकर हॉकी के सितारे पद्मश्री परगट सिंह का जालंधर कैंट विधानसभा हलके में मुकाबला करेंगे। कैंट इलाके का संसारपुर हॉकी का मक्का मदीना कहा जाता है और मौजूदा हॉकी कप्तान मनप्रीत भी इसी हलके में रहते हैं। दो हॉकी खिलाड़ियों के आमने सामने आने से मुकाबला रोचक हो गया है। हालांकि कैंट हलके से बीते दो विधानसभा चुनाव में पूर्व हाकी ओलंपियन परगट सिंह विजय पताका लहरा चुके हैं। हालांकि वह एक बार अकाली दल की तरफ से और दूसरी बार कांग्रेस की तरफ से विधायक बने थे। परगट सिंह मौजूदा समय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

असमंजस में हॉकी खिलाड़ी

विधानसभा हलका जालंधर छावनी की सियासी टर्फ के ऊपर पहले हॉकी ओलंपियन की एंट्री हो गई है। आप ने पूर्व ओलंपियन एवं रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह सोढ़ी को बतौर उम्मीदवार मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। सुरेंद्र सिंह सोढ़ी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ जालंधर छावनी हलके के प्रभारी के तौर पर काम कर रहे थे। सुरेंद्र सिंह सोढ़ी को विधानसभा हलका जालंधर छावनी का प्रभारी लगाए जाने के साथ ही इस बात की संभावनाएं प्रबल हो गई थी कि उन्हें ही पार्टी की तरफ से कैंट हलके का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। सोमवार को सोढ़ी की टिकट की घोषणा के साथ हॉकी खिलाड़ियों व प्रेमियों में भी असमंजस की स्थिति बन गयी है कि वह किस तरफ जाकर प्रचार करें।

रोचक होगा दोनों के बीच मुकाबला

दोनों में एक यह भी बात समान्य है कि दोनों पंजाब पुलिस के अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं। परगट सिंह पीपीएस अधिकारी थे, उनको डायरेक्टर स्पोर्टस के पद से इस्तीफा दिलाकर सुखबीर बादल ने अकाली दल की टिकट दी थी। जबकि सुरिंदर सिंह सोढ़ी आईजी रिटायर हैं। पुलिस की रिटायर लॉबी भी दोनों के रोचक मुकाबले में फंस गई है। सुरिंदर सिंह सोढ़ी भारत के पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। वह 16 साल के अंतराल के बाद 1980 के ओलंपिक खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध हैं। वह सेंटर फॉरवर्ड पोजीशन में खेलते रहे हैं। पद्मश्री परगट सिंह भी कम नहीं है, 1985 में भारत बनाम जर्मनी का पर्थ में मैच चल रहा था तो  स्कोर बोर्ड 1-5 से टिक रहा था। तभी परगट सिंह ने आगे आकर सभी की उम्मीद के खिलाफ प्रदर्शन किया और अंतिम 6 मिनट में 4 गोल दागे । नतीजा ड्रॉ रहा लेकिन इसने परगट सिंह को हर भारतीय के दिलों में असली हीरो बना दिया। वह दुनिया के नामी डिफेंडर माने जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed