फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab education Minister OP Soni visit Ropar today

पंजाबः शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने कहा- शिक्षकों पर सरकार का फैसला थोपा नहीं जाएगा

Fri, 05 Oct 2018 09:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़ (पंजाब) Updated Fri, 05 Oct 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
punjab education Minister OP Soni visit Ropar today
शिक्षा मंत्री ओपी सोनी

 पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री ओपी सोनी ने पे स्केल पर कहा कि शिक्षकों के हक में लिया गया फैसला ऐतिहासिक है। अगर कोई शिक्षक इस फैसले के तहत काम नहीं करना चाहता तो उन पर जबरन थोपा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक जत्थेबंदियों के नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए शिक्षकों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि यह फैसला शिक्षक जत्थेबंदियों के कहने पर ही लिया गया है। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ओपी सोनी शुक्रवार को अंबुजा मनोविकास केंद्र में पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने आए थे। इस दौरान वह मंदबुद्धि बच्चों से भी मिले। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए ओपी सोनी ने कहा कि इन शिक्षकों के अच्छे भविष्य के लिए और इनकी मांग को पूरा करने के लिए ही सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सुसाइटियों के तहत काम कर रहे हैं, जबकि इन्हें शिक्षा विभाग के अधीन लाकर रेगुलर करने के लिए ही सरकार ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन


फैसला न मानने वाले सुसाइटियों के तहत कर सकते हैं काम
सोनी ने कहा कि अगर केंद्र सरकार शिक्षा स्कीमों के लिए पैसा देने बंद कर दे तो शिक्षक क्या करेंगे। टेट का टेस्ट देने वाले 10 हजार शिक्षकों में भर्ती 800 शिक्षकों को 10 हजार 300 रुपये पर रखा गया है, जबकि इन शिक्षकों को उनसे पांच हजार रुपये जयादा वेतन दिया जायेगा। तीन वर्षों के बाद इन्हें पूरा वेतन मिलेगा और पेंशन भी। शिक्षकों को भड़काया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राज्यों से बेहतर करेंगे सीएम
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली गए थे और उनके वापस आने पर वैट घटाने के संबंध में बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार दो रुपये वैट कम कर भी दे इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, तुरंत बाद केंद्र सरकार चार दिन में इन दाम में और बढ़ोतरी कर देगी। सोनी ने कहा कि अगर बाकी राज्यों ने वैट घटाया है तो उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पंजाब भी वैट घटाएंगे। जबकि फैसला सीएम को लेना है और सीएम दूसरे राज्यों से अच्छा करेंगे। 


पराली जलाई तो होगी सख्त कार्रवाई
कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि इस साल किसान पराली को आग नहीं लगाएंगे, क्योंकि सरकार उन्हें नई मशीनें दे रही है। अगर फिर भी कोई किसान पराली को आग लगाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती की जायेगी। सोनी ने कहा कि इस पर्यावरण में किसान के बच्चे भी रहते हैं और इसलिए किसान पर्यावरण को साफ रखेगा। उन्होंने कहा कि जमीदार को इससे फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed