{"_id":"5ec5393b8ebc3e906700bae9","slug":"punjab-dgp-dinkar-gupta-reached-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी दिनकर गुप्ता बोले- कोरोना संकट में पंजाब पुलिस ने की बेहतरीन सेवा, देश-विदेश में हो रही प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी दिनकर गुप्ता बोले- कोरोना संकट में पंजाब पुलिस ने की बेहतरीन सेवा, देश-विदेश में हो रही प्रशंसा
Thu, 21 May 2020 01:52 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 May 2020 01:52 AM IST
सार
- अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
- डीजीपी बोले- कोरोना संकट में आज लोगों के सामने पुलिस का नया चेहरा आया
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) दिनकर गुप्ता ने बुधवार को कोरोना संकट में बेहतरीन सेवा करने को लेकर पटियाला पुलिस की हौसला आफजाई की। कई अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस लाइन में डीजीपी ने कहा कि कोरोना संकट में अनुशासन में रहकर शानदार सेवाएं देने के कारण आज पुलिस का लोगों के सामने एक नया चेहरा सामने आया है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की देश-विदेश में प्रशंसा हो रही है। आईजी पटियाला रेंज जतिंदर सिंह औलख व एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने डीजीपी का स्वागत किया। डीजीपी ने इस दौरान पुलिस लाइन में अस्पताल का दौरा करते हुए वहां स्थापित डेंटल चेयर, आई टेस्टिंग, क्रिटिकल केयर मॉनीटर की भी सराहना करते हुए पटियाला मॉडल को पूरे पंजाब में लागू करने की बात कही।
विज्ञापन
इससे पहले अपने संबोधन में गुप्ता ने कहा कि सरहदी सूबे पंजाब की पुलिस ने आतंकवाद समेत सख्त से सख्त चुनौतियों का सदैव डट कर सामना किया है। इसी तर्ज पर अब कोरोना संकट में भी अपनी ड्यूटी को जान जोखिम में डाल कर निभाया है। इस दौरान जरूरतमंदों की भी सेवा की है। इस मौके पर उन्होंने एसआई हरजीत सिंह के हाथ काटे जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस को समाज के 85 फीसदी अच्छे लोगों के साथ बेहतर ढंग से रहना है और कुछ फीसदी बुरे तत्वों के साथ कानून के दायरे में रहकर निपटना है।
विज्ञापन
चार एसपी समेत कई अधिकारी व कर्मी सम्मानित
पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने पटियाला पुलिस के चार एसपी, दो डीएसपी, पुलिस लाइन के डॉक्टर समेत तीन इंस्पेक्टरों, 10 सब इंस्पेक्टरों, छह एएसआई, पांच हवालदार, छह सिपाही और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को डीजीपी कमेंडेशन डिस्क व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें एसपी सिटी वरुण शर्मा, एसपी सिटी नवनीत सिंह बैंस, एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल, एसपी ट्रैफिक पलविंदर सिंह चीमा, डीएसपी सिटी वन योगेश शर्मा, डीएसपी देहाती अजयपाल सिंह, पुलिस लाइन अस्पताल के मेडिकल अफसर डा. सजीला खान, इंस्पेक्टर एसएचओ कोतवाली सुखदेव सिंह आदि शामिल रहे।