फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Corona update, Corona in punjab, Punjab corona latest update, Punjab News in Hindi, Punjab covid-19 News

पंजाब में कोरोना से 32 की और मौत, 1002 नए संक्रमित मिले, 1055 मरीज स्वस्थ हुए

Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Punjab Corona update, Corona in punjab, Punjab corona latest update, Punjab News in Hindi, Punjab covid-19 News
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में लगातार बढ़ रहे कोविड के मामलों का एक और रिकॉर्ड मंगलवार को बन गया। जब राज्य में एक ही दिन में कोरोना के 32 मरीजों की मौत हो गई और 1002 नए पॉजिटिव मामले भी सामने आ गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 636 पर पहुंच गई। वहीं कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या भी 25889 तक जा पहुंची है। 

विज्ञापन


पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 8463 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें अत्यंत गंभीर 160 मरीजों में से 139 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 21 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच, मंगलवार को राज्य में 1055 मरीजों के स्वस्थ होकर घरों को लौट जाने की भी खबर है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिन 1055 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी, उनमें लुधियाना के 516, जालंधर के 262, संगरुर के 60, अमृतसर के 49, मोहाली के 36, नवांशहर के 28, फाजिल्का के 26, फिरोजपुर के 22, गुरदासपुर के 18, फतेहगढ़ साहिब के 17, मोगा के 10, बरनाला व पठानकोट के 5-5, मुक्तसर का 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 16790 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित नौ लोगों ने तोड़ा दम, 244 नए पॉजिटिव

लुधियाना में मंगलवार को कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 244 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इस तरह अभी तक लुधियाना में 187 लोगों की मौत हो चुकी है। वही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5524 पहुंच गया है। वहीं 3681 लोग कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को लुधियाना में 244 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए है। 

इसमें 212 मामले लुधियाना से संबंधित है। नए केसों में 43 फ्लू कॉर्नर, 75 पॉजिटिव केस के संपर्क से, ओपीडी से 17, पुलिस मुलाजिम सात, हेल्थ केयर वर्कर छह, ट्रेवलर तीन, गर्भवती महिलाएं तीन, अनट्रेस केस 28, बंदी 23 व अन्य दो लोग शामिल है। कोरोना संक्रमित नौ लोगों की मौत हुई है। इसमें जस्सियां रोड से 60 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल से 60 वर्षीय महिला, बसंत एवेन्यू 74 वर्षीय महिला, डाबा रोड से 87 वर्षीय पुरुष, शिवाला रोड से 78 वर्षीय पुरुष, पुराना बाजार से 66 वर्षीय पुरुष, चंडीगढ़ रोड से 83 वर्षीय महिला, सेवकपुर से 58 वर्षीय पुरुष और घलेटी से 67 वर्षीय महिला शामिल है। 

कपूरथला में 15 नए केस मिले, एक बुजुर्ग की जालंधर में मौत 
कपूरथला में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 75 वर्षीय बुजुर्ग की जालंधर के निजी अस्पताल में देर रात मौत होने की भी सूचना है। सिविल सर्जन डॉ. जसमीत बावा ने बताया कि सभी पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। सोमवार देर रात अमृतसर लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 33 वर्षीय युवक निवासी जालंधर जिसका टेस्ट फगवाड़ा में लिया गया था। 

37 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 12 वर्षीय बच्चा, व 30 वर्षीय संक्रमित महिला गांव फत्तूढींगा के एक परिवार से हैं। 15 वर्षीय किशोरी, 20 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक और 48 वर्षीय महिला बेगोवाल के एक ही परिवार से संबंधित हैं। 

54 वर्षीय व्यक्ति निवासी फगवाड़ा, 56 वर्षीय पुलिस कर्मी थाना कोतवाली, 24 वर्षीय युवक निवासी मंसूरवाल दोनां, 28 वर्षीय युवक केसरीबाग, 53 वर्षीय व्यक्ति निवासी भुलत्थ और 53 वर्षीय व्यक्ति निवासी टांडी जिला होशियारपुर, जिसका सैंपल सीएचसी बेगोवाल में लिया गया था, की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

फरीदकोट: 12 कोरोना संक्रमित मिले 
फरीदकोट में मंगलवार को 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 5 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि नए मरीजों में 7 कोटकपूरा व 4 फरीदकोट शहर से संबंधित हैं। एक मरीज गांव मंडवाला का रहने वाला है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 423 हो चुकी है। इनमें से 313 ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 109 एक्टिव केस हैं। 

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा बैंक शुरू 

फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज में भी प्लाज्मा बैंक की शुरूआत कर दी गई है। इसका उद्घाटन बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर व डीसी विमल कुमार सेतिया की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। बैंक की शुरूआत के पहले दिन कोरोना को हराने वाले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डॉक्टरों ने प्लाज्मा दान किया। 

डीसी ने पंजाब सरकार का आभार जताते हुए कहा कि प्लाज्मा बैंक की स्थापना होने से फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज करने में काफी मदद मिलेगी। वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने कहा कि कोरोना से ठीक होने वाले 18 से 65 साल तक के मरीज 28 दिन बाद अपना प्लाज्मा दान कर सकते हैं। उनका वजन कम से कम 55 किलो होना चाहिए। 

फिरोजपुर: 12 लोग मिले संक्रमित 
फिरोजपुर में मंगलवार को 12 संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 701 हो गई है, जबकि 357 कोरोना के एक्टिव केस हैं। उनका इलाज गुरुहरसहाए और फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। फिरोजपुर में अब तक कोरोना से दस लोगों की मौत हो चुकी है।

पठानकोट: विधायक अमित विज की तबीयत बिगड़ी

दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले पठानकोट के विधायक अमित विज की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उन्हें दवा देने के बावजूद सांस लेने में दिक्कत थी। दो दिन से बुखार भी नहीं उतरा था। उन्हें अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विधायक विज होम आइसोलेट थे। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. भूपिंद्र सिंह ने की। 

वहीं, मंगलवार को पठानकोट में 27 नए मरीज सामने आए। इनमें मोहल्ला घरथौली की रहने वाली आशा वर्कर समेत 9 लोग, गांव शरीफ चक्क निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 9 लोग, बहरीन से लौटा पंगोली निवासी युवक और घो निवासी महिला समेत 20 कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं, 7 लोगों की एंटीजेन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

कोरोना पॉजिटिव वार्ड अटेंडेंट की मौत
मुक्तसर के गोनियाना रोड निवासी सीएचसी दोदा में कार्यरत वार्ड अटेंडेंट की कोरोना संक्रमण से फरीदकोट में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिले में अब तक कुल तीन मौतें हो चुकी हैं। इससे पहले दो कोरोना पॉजिटिव महिलाओं की भी मौत हुई थी। सीएचसी दोदा में कार्यरत वार्ड अटेंडेंट को बीते दिनों अस्वस्थ होने के चलते सिविल अस्पताल मुक्तसर लाया गया था। वहां से उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण सिंह ने बताया कि मुक्तसर में अब तक कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

संगरूर में कोरोना से एक की मौत, 13 नए मामले

संगरूर में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 13 नए मामले सामने आएं हैं। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है और 213 एक्टिव मामले हैं। मृतक की पहचान संगरूर निवासी 86 वर्षीय रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। इसके अलावा नए मामलों में मूनक में 6, सुनाम में 2, कौहरियां में 2, लौंगोवाल में 1, अमरगढ़ में 1 और भवानीगढ़ में 1 शामिल हैं।

जालंधर में सिविल जज, कोरोना के नोडल अधिकारी समेत 90 संक्रमित  
मंगलवार को कोरोना के जालंधर में 90 नए मामले सामने आए। मरीजों में जालंधर के सिविल जज, कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. टीपी सिंह व  सिविल सर्जन कार्यालय तीन के कर्मचारी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3312 हो गई है। कोरोना मरीज अवतार नगर, मंडी रोड, गांव चोहकां, डायमंड जुबली एंक्लेव, मोहल्ला नंबर 29, जालंधर कैंट, लाजपत नगर, होल्ड ग्रीन एवेन्यू, पक्का बाग, जीटीबी. नगर, एजीआई स्मार्ट हाउस, आजाद नगर, कालिया कालोनी, गुरु संत नगर, संगल सोहल, मंडी रोड़, कृष्णा नगर, रोज पार्क, पिंड डल्ला, भोगपुर, रसीला नगर, जेपी नगर, अनूप नगर, गोबिंद नगर, हरदियाल नगर, न्यू संत नगर, दिलबाग एक्सटेंशन के अलावा जालंधर देहात से संबंधित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed