फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab corona update: 710 fresh covid-19 positive cases reported in Punjab

पंजाब में कोरोना से 19 की मौत, 710 पॉजिटिव मिले, मुक्तसर जेल कंटेनमेंट जोन घोषित

Mon, 23 Nov 2020 11:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab corona update: 710 fresh covid-19 positive cases reported in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटों में संक्रमण से 19 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि कोरोना संक्रमण के 710 नए मामले सामने आए हैं। मुक्तसर में संक्रमण से हालात खराब होने के कारण जिला जेल को प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। यहां 428 लोग रहते हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3015699 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 146346 दर्ज की गई है। 135008 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 136 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन



13 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 882 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 533 और पटियाला में 414 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बठिंडा में 2, गुरदासपुर में 1, होशियारपुर में 2 जालंधर में 5, लुधियाना में 2, मानसा 1, एसएएस नगर में 3 और पटियाला में 3 मरीजों की मौत हो गई। विभाग के अनुसार मुक्तसर में संक्रमण की बढ़ती दर के कारण जिला जेल को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां पर 428 कैदी और अधिकारी रहते हैं। 


दूसरे चरण की तैयारी में जुटा विभाग
स्वास्थ्य विभाग संक्रमण के दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गया है। इसी के तहत पंजाब में हेल्थ एवं वेलनेस केंद्र खोलने शुरू कर दिए हैं। राज्य के अंदर खोले जाने वाले 3049 केंद्रों में से अब तक 2046 खोले जा चुके हैं। 800 आने वाले दो महीनों में शुरू किए जाएंगे। बचे केंद्रों को खोले जाने की प्रक्रिया 2021 में शुरू की जाएगी। इन केंद्रों में तैनात आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को वितरण करने के लिए 27 किस्म की दवाएं, 6 किस्म के टेस्ट, टेलीफोन के जरिए डॉक्टरी सलाह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed