फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Corona Update : 7041 New Cases, 138 died 

पंजाब में बिगड़ रहे हालात : रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले, 138 की गई जान

Sun, 02 May 2021 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 02 May 2021 10:14 AM IST
सार

अब तक 310601 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से अपने घर लौट चुके हैं। अभी 58229 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन
Punjab Corona Update : 7041 New Cases, 138 died 
पंजाब में कोरोना से हालात बिगड़ रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब में शनिवार को रिकॉर्ड 7041 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 18 जिलों में 138 संक्रमितों की जान चली गई। अस्पतालों में भर्ती 114 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के कारण प्रदेश में अब तक 9160 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7281978 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 377990 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, अब तक 310601 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से अपने घर लौट चुके हैं। अभी 58229 सक्रिय मरीज हैं। 
विज्ञापन



644 मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बीते 24 घंटे में अमृतसर में 8, बरनाला में 4, बठिंडा में 22, फाजिल्का में 7, फिरोजपुर में 5, गुरदासपुर में 12, होशियारपुर में 6, जालंधर में 8, लुधियाना में 18, कपूरथला में 4, मानसा में 1, एसएएस नगर में 8, मुक्तसर में 5, पठानकोट में 2, पटियाला में 12, रोपड़ में 4, संगरूर में 10 और तरनतारन में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्चार्ज होने वालों से दाखिल होने वालों की संख्या चार गुणा

पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में शनिवार को कोविड को हराकर घर जाने वालों की तुलना में कोविड के कारण दाखिल हुए नए मरीजों की संख्या चार गुनी थी। वहीं कोरोना के कारण राजिंदरा में शनिवार को एक ही दिन में शनिवार को 545 नए केस मिले। राजिंदरा अस्पताल की कोविड वार्ड इंचार्ज सुरभि मलिक ने बताया कि अस्पताल से शनिवार को कोरोना को मात देकर 17 लोगों को छुट्टी दी गई, जबकि 71 नए कोविड मरीजों ने दाखिला लिया।

उन्होंने बताया कि राजिंदरा में इस समय 350 से ज्यादा कोविड के मरीज दाखिल हैं, जिनमें से 150 से ज्यादा गंभीर मरीज हैं। उन्होंने माना कि रोजाना बड़ी संख्या में कोविड मरीज अस्पताल दाखिल होने को आ रहे हैं, इस कारण बेड संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने कहा कि कोविड अस्पतालों में मरीजों के बढ़ते हुए दाखिलों को देखते हुए बेडों की गिनती लगातार बढ़ाई जा रही है। कोविड अस्पतालों में एल-3 के बेड़ों में 78 और बेड बढ़ा दिए हैं। अब सरकारी क्षेत्र के कोविड अस्पतालों में एल-2 के बेडों की संख्या 648 और एल-3 की 208 हो गई है। इस तरह प्राइवेट कोविड अस्पतालों में एल-2 बेडों की संख्या 280 और एल-3 बेडों की संख्या 81 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed