फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Corona update: 665 new corona virus infected found in Punjab, Punjab corona latest News

पंजाब में कोरोना से 15 और मरीजों ने तोड़ा दम, 665 नए पॉजिटिव मिले, 145 की हालत गंभीर

Sat, 01 Aug 2020 01:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab Corona update: 665 new corona virus infected found in Punjab, Punjab corona latest News
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

तेजी से फैलते कोरोना वायरस से कहर के बीच शुक्रवार को पंजाब में इस महामारी ने 15 और लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 386 तक पहुंच गई है। इसी दौरान राज्य में एक ही दिन में कोरोना के 665 नए पॉजिटिव केसों की भी पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 16119 हो गई है। 

विज्ञापन


राज्य के अस्पतालों में इस समय 4999 मरीज आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं, जिनमें से 145 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें 135 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 10 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। उधर, शुक्रवार को 225 मरीजों से स्वस्थ होने की भी खबर है, जिसके साथ राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 10734 हो गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लुधियाना में शुक्रवार को 6 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जबकि अमृतसर में 3, बरनाला व पटियाला में 2-2 और जालंधर व कपूरथला में 1-1 कोरोना मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना में कोरोना बेकाबू: 24 घंटे 218 पॉजिटिव केस, छह लोगों की मौत
प्रशासन की लाख कोशिश के बावजूद कोरोना अब बेकाबू होने लगा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 24 घंटे के दौरान जिले में 218 नए मामले सामने आए है। जबकि छह लोगों की मौत हो गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हर तरफ हड़कंप का माहौल है। अभी जिला लुधियाना में कोरोना के 1182 एक्टिव केस है। 

अभी 1919 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 226 नए मामले सामने आए। यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसमें 218 केस लुधियाना से हैं, जबकि आठ अन्य जिलों से संबंधित है। इसमें फ्लू कॉर्नर पर 73, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क से 85, हेल्थ वर्कर 14, अंतरराष्ट्रीय एक, दो घरेलू यात्री, ओपीडी केस में 20, ट्रेसिंग इन प्रोसेस 9, अंडर ट्रायल छह, गर्भवती महिलाएं दो, पुलिस मुलाजिम चार व अन्य दो केस आए है। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3246 हो गया है।

जिले में शुक्रवार को छह मौत हुई है। इसमें माणकवाल निवासी 65 वर्षीय महिला, सिंघपुरा मोहल्ले से 66 वर्षीय महिला, कोट मंगल सिंह निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, शहीद भगत सिंह कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय महिला, बस्ती जोधेवाल निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति व दशमेश नगर निवासी 43 वर्षीय महिला शामिल है। इस तरह जिला लुधियाना में अभी तक 88 लोग दम तोड़ चुके है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 463 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इसमें 365 लोगों को एकांतवास में रहने को कहा गया है।

बठिंडा: कोरोना से दो की मौत, 51 नए केस 
बठिंडा जिले में 24 घंटे के दौरान दो कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को 51 नए संक्रमित मामले आए। डीसी बी श्रीनिवासन ने बताया कि शुक्रवार को 33 संक्रमित लोग ठीक होकर घर लौट गए जबकि दो संक्रमित लोगों की मौत हो गई। 

जालंधर में तीन की मौत, 100 नए मरीज मिले

जालंधर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 100 नए केस सामने आए जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में से एक मरीज 55 साल का गांव पद्दी जागीर का रहने वाला था। शुगर की बीमारी के साथ कोरोना संक्रमित होने की वजह से शुक्रवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में दाखिल किया गया था लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। 

वहीं दूसरे मामले में लुधियाना के रहने वाले 49 साल के पुरुष की मौत हो गई। उसे 25 जुलाई को पटेल अस्पताल में दाखिल कराया था। मॉडल हाउस निवासी 70 साल के मरीज की मौत हो गई जो कोरोना के साथ-साथ दिल की बीमारी का भी शिकार था। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2327 पहुंच गया है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 56 हो गई है। 

फिरोजपुर : 44 नए पॉजिटिव केस
फिरोजपुर में शुक्रवार को 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक दस साल का बच्चा भी शामिल है। अब फिरोजपुर में 452 पॉजिटिव केस है, इनमें से 226 एक्टिव हैं। अभी तक कोरोना से सात लोगों की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के एक होटल में पार्टी होने के चलते कोरोना के केस बढ़े हैं। उक्त पार्टी में शामिल होने के बाद एक डॉक्टर और कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन पार्टी में शामिल लोगों के सैंपल नहीं लिए गए थे। ये लोग शहर में घूमते फिरते रहे।

पठानकोट: 10 महीने के बच्चे समेत परिवार के 14 सदस्य संक्रमित, कुल 25 नए मामले

पठानकोट में कोरोना के 25 नए मरीज मिले हैं। इनमें मोहल्ला सेनगढ़ के एडवोकेट की पत्नी के संपर्क में रहे 10 माह के बच्चे सहित परिवार के 14 सदस्यों समेत 18 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें सेनगढ़ के 14 लोग, गांधी चौक के रहने वाले तीन लोग और एक महिला निवासी शिव नगर बैंक कालोनी की रहने वाली है। जबकि सात लोग जिले के इंदिरा कालोनी की रहने वाली महिला, फ्रैंडस कालोनी की एक महिला और 2 युवक, गांव खोबा से 2 लोग और खानपुर चौक निवासी व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। कोरोना पॉजिटिव आने वालों में 10 महीने का बच्चा, 2 वर्ष का बच्चा, 7 वर्ष की बच्ची और 4 वर्ष का बच्चा भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 25 लोगों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है।  

अमृतसर में कोरोना संक्रमण से चार और की मौत
अमृतसर में कोरोना संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुरु रामदास नगर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग, पंडोरी रमाणा में रहने वाली 75 वर्षीय महिला, सिद्धपुर खुर्द निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग व शरीफपुरा निवासी 62 वर्षीय शख्स शामिल है। एक दिन में चार लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं हैं।

शुक्रवार को 71 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इनमें पंजाब पुलिस के पांच एएसआई, चार मुलाजिम, बीएसएफ के तीन जवान शामिल हैं। चार एएसआई पुलिस कमिश्नर कार्यालय से संबंधित हैं, जबकि पांचवां थाना सदर में कार्यरत है। अब अमृतसर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1859 हो गई है। 1321 मरीज ठीक हो चुके है। 460 एक्टिव केस है।

होशियारपुर जिले में 11 नए पॉजिटिव

होशियारपुर में शुक्रवार को 11 पाजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से मुकेरियां सब डिविजन से संबंधित 5, होशियारपुर के कृष्णा नगर व लाली कालोनी से 1-1,  खडकां कैंप से 2, भूंगा से 1 व बुड्डाबढ़ से 1 केस रिपोर्ट हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 558 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से 11 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। उन्होंने कहा कि 1182 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है व अब तक 55 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक कुल पॉजिविट केसों की गिनती 551 हो गई है, जिनमें से एक्टिव केस 89 हैं।

फतेहगढ़ साहिब में कोरोना के 19 नये मामले 
फतेहगढ़ साहिब में शुक्रवार को कोरोना को 19 नए मामले सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. एनके अग्रवाल ने बताया कि गांव रयोणा नीवां में 37 साल, गांव खरोड़ी में 46, भगड़ाना में 50 साल की महिला, गांव अनायतपुरा में 28 साल का व्यक्ति, एसडीएम दफ्तर अमलोह का 37 साल का मुलाजिम, माडल टाउन मंडी गोबिंदगढ़ की 40 साल की महिला, तलाणिया गांव में 54 साल का व्यक्ति, सरहिंद में 28 साल, 29 साल, 55 साल तथा खेड़ी नौध की एक 17 साल की लड़की, तलवाड़ा मिल मंडी गोबिंदगढ़ का 19 साल का लड़का, मंडी गोबिंदगढ़ की 85 साल की महिला, गांव रंघेड़ा खुर्द की 32 साल की महिला, एक तीन साल का बच्चा, भटमाजरा की 32 साल की महिला, मंडी गोबिंदगढ़ का एक 66 साल का व्यक्ति और एक 66 साल की महिला समेत गांव बडाली आला सिंह की 48 साल की महिला शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed