फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab corona update: 1100 fresh cases and 75 deaths in Punjab

पंजाब में कोरोना से 75 लोगों ने तोड़ा दम, 1100 नए पॉजिटिव मिले, अब तक 3359 की मौत

Tue, 29 Sep 2020 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Punjab corona update: 1100 fresh cases and 75 deaths in Punjab
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। मंगलवार को राज्य में कोरोना से 75 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3359 पहुंच गई है। इसके अलावा 1100 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 112460 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1810086 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 112460 दर्ज की गई है। 92277 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 396 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 65 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 
विज्ञापन


संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 735 लोग कोरोना से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 385 और पटियाला में 320 लोग दम तोड़ चुके हैं। मंगलवार को 75 मौतों में लुधियाना में 12, अमृतसर में 7, गुरदासपुर में 7, एसएएस नगर में 5, एसबीएस नगर में 5, पठानकोट में 5, फिरोजपुर में 4, होशियारपुर में 4, जालंधर में 4, बरनाला में 3, कपूरथला में 3, मुक्तसर में 3, बठिंडा में 2, फरीदकोट में 2, पटियाला में 2, रोपड़ में 2, तरनतारन में 2, फतेहगढ़ साहिब में 1, मोगा में 1 और संगरूर में 1 शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed